राशिफल 3 अक्टूबर 2020 : जानें क्या कहते हैं आपके तारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

कैसा रहेगा आपका आज का दिन, क्या करना होगा उचित और किस काम से बचें। सफलता पाने के लिए क्या करने होंगे उपाय। जानें इन सभी सवालों का जवाब। पढ़ें आज का राशिफल।

मेष रशि
आपकी राशि का स्वामी है मंगल। इस राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। शारीरिक तौर पर कमजोर रह सकते हैं । लक्ष्मी जी की आराधना करें।

वृषभ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शुक्र। इस राशि के जातकों की आय में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भगवान विष्णु जी की आराधना करें।

मिथुन राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। इस राशि के जातकों को जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी भगवान शिव जी का जलाभिषेक करें।

कर्क राशि
आपकी राशि का स्वामी है चंद्रमा। इस राशि के जातकों को व्यापार में लाभ के योग हैं। आप कोई बड़ा निर्णय लेंगे। भगवान गणेश जी की आराधना करें।

यह भी पढ़ें : सेहत और त्वचा के लिए बेहद लाभकारी है नारियल पानी, जानें इसके फायदे

सिंह राशि
आपकी राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के जातकों को परिवार के लोगों से लाभ मिलेगा। काम के सिलसिले में अच्छे परिणाम मिलेंगे मां दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। इस राशि के जातकों को आज मेहनत करनी पड़ सकती है। अपने मन को काबू में रखें। हनुमान जी की चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि
आपकी राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के जातकों का प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करें।

वृश्चिक राशि
आपकी राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के जातकों का आज का दिन बेहतर रहेगा। काम के सिलसिले में दिन अच्छा है। आज आपको अच्छे परिणाम हासिल होंगे। भगवान गणपति जी की आराधना करें।

धनु राशि
आपकी राशि का स्वामी गुरू है। इस राशि के जातकों का आज दिन अनुकूल रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। माता लक्ष्मी जी की आराधना करें।

मकर राशि
आपकी राशि का स्वामी शनि है।इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। आपको आज अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आत्मविश्वास की प्राप्ति होगी। शनि स्त्रोत का पाठ करें।

कुम्भ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शनि। इस राशि के जातकों का आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। खर्चों में अधिकता रहेगी। सफेद तिल का दान करें

मीन राशि
आपकी राशि का स्वामी गुरू है। इस राशि के जातकों का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। परिवार के लोगों से तालमेल रहेगा। अपने काम पर फोकस करें। भगवान विष्णु जी की आराधना करें।

LIVE TV