राशिफल 23 अक्टूबर 2020 : इन 2 राशियों पर बढ़ेगा काम का बोझ, जानें बाकी का हाल


जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, क्या कहते हैं आपके तारे, क्या करना होगा उचित और किस चीज़ से बरतनी होगी सावधानी। साथ ही जाने सफलता पाने के क्या होंगे उपाय। जानने के लिए पढ़ें शुक्रवार(23 अक्टूबर 2020) का राशिफल।

मेष रशि
आपकी राशि का स्वामी है मंगल। इस राशि के जातकों की भूमि और भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। गणेश जी को दूर्वा की माला अर्पित करें।

वृषभ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शुक्र। इस राशि के जातकों को परीक्षा आदि में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ रहेगा। शिव जी की आराधना करें।

मिथुन राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। इस राशि के जातकों को आय में निश्चितता रहेगी। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। लक्ष्मी जी को लाल चुनरी अर्पित करें।

कर्क राशि
आपकी राशि का स्वामी है चंद्रमा। इस राशि के जातक लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। हनुमान जी की आराधना करें।

सिंह राशि
आपकी राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के जातक अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। गाय को भोजन खिलाएं।

कन्या राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। इस राशि के जातक कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मंदिर में घी का दीपक जलाएं।

तुला राशि
आपकी राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के जातकों का काम में मन नहीं लगेगा। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि
आपकी राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के जातकों का पार्टनर से मतभेद हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विष्णु जी की आराधना करें।

धनु राशि
आपकी राशि का स्वामी गुरू है। इस राशि के जातकों को वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में शांति रहेगी। सूर्यदेव का ध्यान करें।

मकर राशि
आपकी राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के जातकों को सहकर्मियों का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा। केले के पौधे की पूजा करें।

कुम्भ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शनि। इस राशि के जातकों के भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी। सूर्य देव को नमस्कार करें।

मीन राशि
आपकी राशि का स्वामी है गुरू। इस राशि के जातक मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। शनि देव जी की आराधना करें।

LIVE TV