राशिफल 22 अक्टूबर 2020: नवरात्रि का छठे दिन किस राशि के लिए होगा शुभ, जानें..

मेष रशि
आपकी राशि का स्वामी है मंगल। इस राशि केजातक के लिए उत्सव और आनंद वाला होगा। दोस्तों और परिवार वालों के साथ अच्छा समय बितेगा। पिकनिक या कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होने का योग बन रहा है। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा हैअपनी वाणी पर संयम रखें। गणेश जी की आराधना करें।

वृषभ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शुक्र। इस राशि के जातक के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है। घर से जुड़े काम में आपको अपना ज्यादातर समय व्यतीत करना होगा। दिमाग और दिल पर काम का बोझ हावी होगा। अपनी क्षमता के कारण आप तमाम कामों से निपटने में भी कामयाब होंगे। सरकारी नौकरी मिलने का प्रबल योग बन रहा है। शिव जी की आराधना करें।

मिथुन राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। इस राशि केजातक भावुकता से घिरे होंगे। अगर आप अपने शादी के लिए पार्टनर खोज रहे हैं, तो इस संबंध में कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है।नए व्यापार एवं व्यवसाय से लाभ मिलेगा। विदेश में नया व्यवसाय खोलने के अवसर प्राप्त होंगे। आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें

कर्क राशि
आपकी राशि का स्वामी है चंद्रमा। इस राशि केजातक को किसी नये मौके लिए तैयार रहने की जरूरत है। आपका आत्मविश्वास भी चरम पर होगा और इस वजह से मिले मौके को आप खुले दिल से स्वीकर करेंगे। मान-सम्मान प्राप्त होने का योग बन रहा है। जमीन जायदाद के खरीदने का उत्तम समय है। हनुमान जी की आराधना करें।

सिंह राशि
आपकी राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के जातक के लिए भाग्यशाली साबित होने वाला है। खासकर आर्थिक क्षेत्र में फायदा मिल सकता है। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। व्यापार में भी निवेश करने के लिए भी आज का दिन उत्तम है। मान सम्मान में वृद्धि होगी, रोजगार से लाभ मिलेगा। लोगों की भलाई करेंगे। लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करें।

कन्या राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। इस राशि के जातक के लिए आलस से भरा होगा। नये दोस्त बन सकते हैं। चारों तरफ से धन लाभ होने का योग बन रहा है। परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। भाई बहन का सुख प्राप्त होगा। नए कार्य एवं नए उद्योग लगने का योग बन रहा है। सूर्य देव को अर्घ दें।

तुला राशि
आपकी राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के जातक को अपनी मेहनत का फल मिलेगा। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छे दिन बताएंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती वाला होगा।देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य से सावधानी बरतें और अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं।धन की हानि संभव है। विष्णु जी की आराधना करें।

वृश्चिक राशि
आपकी राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के जातकों का काम के सिलसिले में दिन मजबूत रहेगा। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। माता के चरण-स्पर्श करें।

धनु राशि
आपकी राशि का स्वामी गुरू है। इस राशि केजातक के लिए संघर्ष का दिन है, बिजनेस में किसी नये प्रोजेक्ट को शुरू कर सकते हैं।भाई बहन के सुख समृद्धि में वृद्धि का योग बन रहा है। नए व्यापार के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है। विद्यार्थियों के कैरियर के लिए बहुत प्रतिकूल समय है यह और खिलाड़ियों को खेल जगत से लाभ मिलेगा साथ ही मैच जीतने की संभावना उनकी प्रबल है। मंदिर में घी का दीपक जलाएं।

मकर राशि
आपकी राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के जातक को आपके लिए दिन काफी ऊपर-नीचे वाला रहने वाला है। इसके बावजूद सफलता के मौके ज्यादा हैं। बिना सोचे-समझे कोई फैसला नहीं ले, मुश्किल में फंस सकते हैं।विद्या व वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है। समय का सदुपयोग करें। शिव चालीसा का पाठ करें।

कुम्भ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शनि। इस राशि के राशि जातक को आलस से घिरे होंगे। इस वजह से कुछ जरूर काम आप अगले दिन के लिए टाल सकते हैं। गृह निर्माण के लिये उत्तम समय चल रहा है।पदोन्नति का प्रबल योग बन रहा है। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। लेखन कार्य से धन लाभ होग। शनि स्त्रोत का पाठ करें।

मीन राशि
आपकी राशि का स्वामी गुरू है। इस राशि केजातक को कोई अहम फैसला लेने में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। भावुकता आड़े आ सकती है। दिन मुश्किल वाला है इसलिए परिपक्व तरीके से निपटने की कोशिश करें। नए व्यापार का योग बन रहा है। स्त्रियों का सम्मान करें।

LIVE TV