राशिफल 2 नवंबर 2020: सोमवार किसके लिए रहेगा खास, राशिफल बताएगा 12 राशियों का हाल…

जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, क्या करना होगा उचित, किस चीज़ से करें बचाव। साथ ही जानें सफलता पाने के क्या हैं उपाय। पढ़ें अपना आज का राशिफल।

मेष राशि
आपकी राशि का स्वामी है मंगल। आज इस राशि के जातक का मन अशान्त रहेगा। नौकरी में कार्यस्थल पर काम बिगड़ सकता है। सब आपके विरोध में होंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। जहां परिवार भी साथ होगा। बिजनेस में लाभप्रद स्थिति मेहनत से बनेगी। त्योहारों की सफाई में लगेंगे।

वृषभ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शुक्र। आपके लिए आज का दिन बाद बढ़िया रहने वाला है। आपके प्रेम जीवन में आपके प्रिय से आपके संबंध बहुत ही बढ़िया बनेंगे। पढ़ने वालों के लिए दिन अनुकूल है। आज आपके जीवन में प्यार ही प्यार रहेगा।

मिथुन राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। आप आज का दिन अपने परिवार वालों के साथ बिताएंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी। बिजनेस में लाभ नौकरी में उन्नति के योग है। मोशन होने से काम को लेकर उत्साहित रहेंगे। बिजनेस में लाभ मिलेगा। साहित्य व कला में नाम व सम्मान मिलेगा। प्रेम सच्चे साथी तलाश पूरी होगी। वैवाहिक संबंध बनेंगे। धर्म कर्म करें। 

कर्क राशि
आपकी राशि का स्वामी है चंद्रमा। आप आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। यात्रा पर दाने के लिए भी दिन शुभ रहेगा।खर्च बढ़ेगा। सेहत अच्छा रहेगा। परिवार के साथ पूरे दिन मौज-मस्ती मे बितेगा। आज धन लाभ व पदोन्नति की स्थिति है। दोस्तों उपहार को देने से खुशी होगी। सेहत का ध्यान रखें। शाम तक सबकुछ सामान्य हो जाएगा।

सिंह राशि
आपकी राशि का स्वामी सूर्य है। आप आज के दिन के लिए कुछ खास प्लान बनाकर रखेंगे जिससे आपकी आपकी इनकम में इजाफा होगा ।परिवार के साथ खुशियां बाटेंगे। भाई को सहयोग करेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है। मां के स्वास्थ का ख्याल रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें,शत्रुता बढ़ सकती है। लेकिन धैर्य रखें, क्रोध में आपा ना खोएं।

कन्या राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। आज के दिन आप में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होगी इसलिए हर काम को बढ़िया तरीके से अंजाम तक पहुंचाएंगे। परिवार के साथ किसी उत्सव में शामिल होंगे। धर्म कर्म करेंगे। इससे जीवन समृद्ध होगा। बच्चों और संबंधों को लेकर सतर्क रहें।

तुला राशि
आपकी राशि का स्वामी शुक्र है। आज आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी पड़ेगी क्योंकि आज का दिन बहुत कमजोर रहने वाला है। नौकरीपेशा जातक के लिए समय अनुकूल है। आमदनी बढेगी। या नौकरी बदल सकते है। बिजनेस में अगर पार्टनरशिप में है तो सतर्क रहे। पढाई में सफलता के योग है। लेकिन बिना परिश्रम के परिणाम नहीं मिलेगा।

वृश्चिक राशि
आपकी राशि का स्वामी मंगल है। आपको आज बहुत सारे फायदे होने वाले हैं।आपकी इनकम बढ़ेगी और आर्ट से संबंधित कामों में अच्छा काम करेंगे।घर में मांगलिक काम होने से समृद्धि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ निकटता बढ़ेगी। नौकरी में सफलता मिलेगी। साथ ही नई नौकरी अच्छे पैकेज के साथ मिलेगी। बिजनेस में लाभ होगा।  सूर्य को जल अर्पित करें।

धनु राशि
आपकी राशि का स्वामी गुरू है। धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक से आपके काम में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।कोई पुरस्कार और सम्मान मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ बहस से बचें। सेहत का ख्याल रखें। मास्क  लगाएँ लोगों से जरूरत ना हो तो दूरी बनाकर रखें। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है।

मकर राशि
आपकी राशि का स्वामी शनि है। आज के दिन में स्वास्थ्य का पूरा ध्यान दें।व्यापार के मामले में आज का दिन जबरदस्त रहने वाला है।पिता की सेहत पर ध्यान दें। समाज मे सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा। धार्मिक कार्य में दान-पुण्य करेंगे। बिजनेस व नौकरी में लाभप्रद स्थिति है।  अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। दिवाली की सफाई में लगेंगे।

कुम्भ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शनि। आज आपको परेशानियांघेर कर रखेंगी जिनके चलते आप किसी भी काम में पूरी तरह से मन नहीं लगा पाएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। खासकर परिवार के साथ बोलते वक्त ध्यान दें। नौकरी में मेहनत ज्यादा व लाभ कम मिलेगा।सेहत पर ध्यान दें। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ अनबन होगी

मीन राशि
आपकी राशि का स्वामी है गुरू। आज आपको आपके दांपत्य जीवन मेंअच्छे नतीजे मिलेंगे। एक दूसरे से प्यार जताने का मौका मिलेगा। नौकरी में उन्नति के योग है। परिवार के साथ घूमेंगे-फिरेंगे व मस्ती करेंगे। सेहत बढ़िया रहेगा। बस खान पान पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों मे बात बनते-बनते बिगड़ेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा।

LIVE TV