राशिफल 2 अक्टूबर 2020 : जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

जानें क्या कहते हैं आपके तारे, क्या करना होगा शुभ अथवा किस चीज़ से रहें सावधान। पढ़ें आज का राशिफल।

मेष रशि
इस राशि के जो जातक साहित्य, कला, लेखन, संगीत, फिल्मों या खेल जैसे रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े हैं उन्हें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। खुद के लिए यश और कीर्ति अर्जित करेंगे।

वृषभ राशि
इस राशि के जातकों की इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। परिवार में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध मज़बूत होंगे।

मिथुन राशि
इस राशि के जातकों के प्रयास फल देंगे और आपके आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। आप आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होंगे। शिव जी की आराधना करें।

कर्क राशि
इस राशि के जातक आज असीम दौलत के मालिक बन सकते हैं। निवेश की दृष्टि से दिन शुभ है। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

यह भी पढ़ें : मुल्तानी मिट्टी से निखारें अपनी त्वचा, हर तरह की त्वचा के लिए है लाभदायक

सिंह राशि
इस राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन सुखमय बनेगा। आपको प्रभावशाली लोगों की सहायता मिलेगी। रूके हुए काम बनेंगे।

कन्या राशि
इस राशि के जातकों को आर्थिक तनाव रह सकता है। संतान की ओर से कुछ चिंता हो सकती है। भगवान शिव जी की चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि
इस राशि के जातकों को किसी ऐसे प्रोजेक्ट से अप्रत्याशित लाभ मिलेगा जो आपके दिल के करीब है। काम सफल होंगे। मां दुर्गा जी की चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों को उपलब्धियां हासिल होंगी। रूके हुए कामों की प्रगति होगी। दूसरों के बहकावे में न आएं। हनुमान जी की आराधना करें।

धनु राशि
इस राशि के जातक अपनी कार्यशैली में नए प्रयोग कर सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। हनुमान जी की चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि
इस राशि के जातकों को व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें। मां दुर्गा जी की चालीसा का पाठ करें।

कुम्भ राशि
इस राशि के जातकों की कमाई घट सकती है। बुद्धि से काम लें। विष्णु जी की आराधना करें।

मीन राशि
इस राशि के जातकों को नौकरी में सफलता के लिए प्रयास करने होंगे। आपको विदेश यात्रा का अचानक मौका मिल सकता है।

LIVE TV