राशिफल 17 Oct: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा बड़ा फायदा, जानें…

कैसा रहेगा आपका आज दिन, क्या कहते हैं आपके तारें , जानने के लिए पढ़ें आज(17 अक्टूबर 2020) का राशिफल।

मेष रशि
आपकी राशि का स्वामी है मंगल। इस राशि के जातकों के परिवार में शांति का वातावरण रहेगा । अपनी वाणी पर संयम रखें। गणेश जी की आराधना करें।

वृषभ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शुक्र। इस राशि के जातकों का आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन प्रसन्न होगा। शिव जी की आराधना करें।

मिथुन राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। इस राशि के जातकों को आज कामों में सफलता मिलेगी। भाग्य भी आज आपके पक्ष में होगा। गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें

कर्क राशि
आपकी राशि का स्वामी है चंद्रमा। इस राशि के जातकों का आज का दिन बढ़िया रहेगा। अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे। हनुमान जी की आराधना करें।

सिंह राशि
आपकी राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के जातकों की सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। मन में धार्मिक विचार आएंगे। लोगों की भलाई करेंगे। लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करें।

कन्या राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। इस राशि के जातकों का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। किसी ट्रैवलिंग में बिजी हो सकते हैं। सूर्य देव को अर्घ दें।

तुला राशि
आपकी राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है। धन की हानि संभव है। विष्णु जी की आराधना करें।

वृश्चिक राशि
आपकी राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के जातकों का काम के सिलसिले में दिन मजबूत रहेगा। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। माता के चरण-स्पर्श करें।

धनु राशि
आपकी राशि का स्वामी गुरू है। इस राशि के जातक बेवजह दूसरों के झगड़ों में ना पड़ें। विरोधियों से सावधान रहें। मंदिर में घी का दीपक जलाएं।

मकर राशि
आपकी राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के जातकों की इनकम सामान्य रहेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी। शिव चालीसा का पाठ करें।

कुम्भ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शनि। इस राशि के जातक पुराने या अटके हुए काम को पूरा करेंगे। घर परिवार पर ध्यान देंगे। शनि स्त्रोत का पाठ करें।

मीन राशि
आपकी राशि का स्वामी गुरू है। इस राशि के जातकों का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। स्त्रियों का सम्मान करें।

LIVE TV