राशिफल 16 Oct: इन 2 राशि वालों पर आज बरसेगा धन, जानें बाकी का भाग्य…

जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, क्या कहते हैं आपके तारे। पढ़ें शुक्रवार(16 अक्टूबर 2020) का राशिफल।

मेष राशि
आपकी राशि का स्वामी है मंगल। इस राशि के जातक के वैवाहिक जीवन में उत्साह और आनंद देने वाला है। अपनी खुशियों को बेहतर करने के लिए जातक को अच्छे अवसरों की तलाश है। नौकरी में कुछ भी मन मुताबिक नहीं रहेगा। घर के कामों में पत्नी का सहयोग करेंगे। शिव जी का जलाभिषेक करें।

वृषभ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शुक्र। इस राशि के जातक के लिए कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। आकस्मिक खर्च बढऩे से आप तनाव महसूस करेंगे, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। समाज में सराहना और सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। लक्ष्मी जी की आराधना करें।

मिथुन राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। इस राशि के जातक सेहत के प्रति सतर्क रहे। पूरी तरह से आराम के मूड में है तो समय भी अनुकूल है। उधार देने व लेने से बचें। वैवाहिक जीवन में मधुरता आ सकती हैं। परिवार के सभी सदस्यों के बीच बेहतर सामंजस्य रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। गरीबों को भोजन खिलाएं

कर्क राशि
आपकी राशि का स्वामी है चंद्रमा। इस राशि के जातक के वैवाहिक जीवन में उत्साह और आनंद देने वाला है। अपनी खुशियों को बेहतर करने के लिए जातक को अच्छे अवसरों की तलाश है। नौकरी में कुछ भी मन मुताबिक नहीं रहेगा। घर के कामों में पत्नी का सहयोग करेंगे। गणपति जी की आराधना करें।

सिंह राशि
आपकी राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि केजातक अगर निवेश करना चाहे तो दिन उत्तम है। रिश्तों की डोर मजबूत होगी। जिम्मेदारियों के बोझ से शारीरिक ऊर्जा कम होगी। आज सेहत बढ़िया, प्रसन्नता और उत्साह बरकरार रहेगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

कन्या राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। इस राशि के जातक के धन और इच्छाओं की पूर्ति होगी। सेहत के लिए दिन औसत रहेगा। दोपहर के बाद मानसिक शांति, धैर्य और आत्मविश्वास में कमी देने वाला है। नए कामों को शुरू करने के लिए समय शुभ नहीं है। तुलसी जी की पूजा करें।

तुला राशि
आपकी राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के जातक के बिजनेस में उन्नति के लिए शुभ रहेगा। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी का साथ मिलेगा। जातक लेखन, रचनात्मक कामों में वक्त लगाएंगे। कुछ काम की किताबें पढ़ेंगे। जो भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा। आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।

वृश्चिक राशि
आपकी राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के जातक को सहयोग मिलेगा और धन आगमन के लिए फायदेमंद दिन रहेगा। बुजुगों और समाज के सम्मानित व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक काम में मन लगेगा। इसके साथ ही मन क्रम व वचन से गुरुओं की सेवा करें और उनका आशीर्वाद लें। ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जप करें।

धनु राशि
आपकी राशि का स्वामी गुरू है। इस राशि के जातक की सेहत के लिए बढ़िया नहीं हैं। प्रसन्नता और आत्मविश्वास में कमी आएगी। महत्वपूर्ण कायों को पूरा करने में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि
आपकी राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के जातक आज शांति बनाए रखें। आज मां की सेहत चिंता का विषय रहेगी। चिकित्सा के क्षेत्र में जो कार्यरत हैं उनको शोक की खबर मिल सकती हैं। विष्णु जी की आराधना करें।

कुम्भ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शनि। इस राशि के जातकों की व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। संतान से जुड़े तनावों से राहत मिलेगी। शेयर बाजार में हानि की संभावना बन रही हैं। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शिव जी का दही से अभिषेक करें।

मीन राशि
आपकी राशि का स्वामी है गुरू। इस राशि के जातक को धन लाभ होगा। इससे परिवार की समृद्धि और बचत में बढ़ोतरी होगी। घर में आनंद का माहौल रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों की जरुरतें पूरी होंगी और सेहत का ख्याल रखें। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करें।

LIVE TV