राशिफल 10 अक्टूबर 2020 : जानें क्या कहते हैं आपके तारे, कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें अपना आज का राशिफल

जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, क्या करना होगा उचित, किस चीज़ से करें बचाव। साथ ही जानें सफलता पाने के क्या हैं उपाय। पढ़ें अपना आज का राशिफल।

मेष रशि
आपकी राशि का स्वामी है मंगल। इस राशि के जातक समय का भरपूर लाभ उठाएंगे। लोगों की बातों में ना आएं। हनुमान जी की उपासना करें।

वृषभ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शुक्र। इस राशि के जातकों की नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। गणेश जी की आराधना करें।

मिथुन राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। इस राशि के जातकों को खुद पर भरोसा रखना पड़ेगा। कामों में सफलता मिलेगी। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि
आपकी राशि का स्वामी है चंद्रमा। इस राशि के जातकों के खर्चों में बढ़ोतरी होगी। व्यापार से लाभ मिल सकता है। शिव जी की आराधना करें।

यह भी पढ़ें : निर्धारित समय पर ही करें ग्रीन टी का सेवन नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

सिंह राशि
आपकी राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के जातकों का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। वस्त्रों का दान करें।

कन्या राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। इस राशि के जातकों को कार्य में सफलता मिलेगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें। शनि स्त्रोत का पाठ करें।

तुला राशि
आपकी राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के जातकों का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। गृहस्थ जीवन बहुत अच्छा रहेगा। हनुमानाष्टक का पाठ करें।

वृश्चिक राशि
आपकी राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। लक्ष्मी जी की आराधना करें।

धनु राशि
आपकी राशि का स्वामी गुरू है। इस राशि के जातकों को नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मन में शान्ति और प्रसन्नता के भाव रहेंगे। माता का सानिध्य मिलेगा।

मकर राशि
आपकी राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के जातक बातचीत में संयत रखें। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। शनि मंदिर में तेल का दीपक जलाएं।

कुम्भ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शनि। इस राशि के जातकों के जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आशा-निराशा के भाव रहेंगे। परिवार के साथ यात्रा पर जाएंगे। केले के पौधे की पूजा करें।

मीन राशि
आपकी राशि का स्वामी है गुरू। इस राशि के जातक आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार को गति मिल सकती है। गणेश जी की आराधना करें।

LIVE TV