राम मंदिर मामला : अमित शाह के बाद राजनाथ सिंह आएं मैदान में

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में आज अमित शाह जनता को संबोधित करने पहुंचे हैं। सबसे पहले उन्होंने त्रिशक्ति सम्मेलन का उद्घाटन किया । अमित शाह बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं।  मंदिर मामले पर अमित शाह के बाद अब  राजनाथ सिंह मैदान में उतरे हैं।  वह राजधानी देहरादून में अपना भाषण दे रहे हैं।

अमित शाह

40 मिनट का हुआ  शाह का संबोधन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का संबोधन करीब 40 मिनट का होगा। उनके संबोधन का भाजपा की वेबसाइट, फेसबुक पर सीधा प्रसारण होगा। इस पूरे कार्यक्रम की कवरेज करने के लिए दिल्ली से एक टीम खास तौर पर बुलाई गई है। आधा दर्जन कैमरों के साथ यह टीम पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण करेगी और अन्य टीवी चैनल वालों को भी फीड उपलब्ध कराएंगे।

सम्मेलन के माध्यम से अमित शाह जहां जमीनी कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरने का प्रयास करेंगे, वहीं वे प्रदेश में संगठन की जमीनी ताकत को परखेंगे। पार्टी ने 17 हजार जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में लाने का लक्ष्य तो बना लिया है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या जुटाने में उसके नेताओं को खासा पसीना बहाना पड़ रहा है।

इस 1.5 टन के पत्थर के पास आग जलाने से मिलता है वाई-फाई सिग्लन

विधानसभा संयोजक और प्रभारी बनाए

इससे पहले भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए विधानसभा संयोजक और प्रभारियों की घोषणा की है। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने बताया कि राजपुर रोड विधानसभा संयोजक हरीश डोरा, प्रभारी मानिक निधि शर्मा, मसूरी विधानसभा संयोजक निरंजन डोभाल, प्रभारी रणजीत भंडारी, रायपुर विधानसभा संयोजक त्रिलोक सिंह बिष्ट, प्रभारी सीता राम भट्ट, धर्मपुर विधानसभा संयोजक सुशील गुप्ता, प्रभारी रतन सिंह चौहान, कैंट विधानसभा संयोजक डा.उदय सिंह पुंडीर, प्रभारी विनोद शर्मा को बनाया गया।

बॉलीवुड की इस मां बेटी की जोड़ी के लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल…
भाजपा के लिए ब्रहमा, विष्णु, महेश हैं कार्यकर्ता
भाजपा के त्रिशक्ति सम्मेलन का मुख्य आधार बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और बूथ लेवल सहायक दो हैं। पार्टी इन्हें ब्रहमा, विष्णु, महेश की संज्ञा दे रही है। पार्टी का मानना है कि यदि उसने बूथ को मजबूत कर लिया तो फिर उसके लिए चुनावी राह काफी हद तक आसान हो जाएगी। निचले स्तर के कार्यकर्ता में जोश भर करे वो लोकसभा क्षेत्रों में घर-घर पैंठ बनाने की सोच रही है। इस त्रिशक्ति के दम पर उसने लोकसभा चुनाव तक पार्टी के घर-घर भाजपा का प्रचार करने की रणनीति बनाई है।

 

LIVE TV