राधा-कृष्णा की प्रेम नगरी मथुरा-वृंदावन जा रहें हैं तो, जरूर जाएं यहां

मथुरा- वृंदावन में साल भर पर्यटकों का आना-जाना लगा ही रहता है। ऐसे में अगर आप भी नए साल पर अब तक कहीं नहीं जा पाए हैं और अब यहां जाने का सोच रहे हैं तो कुछ खास जगहों के बारे में हम आपको बता रहे हैं। जहां मथुरा-वृंदावन जाने पर आप जरूर जाएं।

mathrua
यूं तो कृष्‍ण के कई मंदिर हैं पूरे देश भर में लेकिन मथुरा- वृंदावन की बात ही अलग है। यहां साल भर पर्यटकों का आना-जाना लगा ही रहता है। ऐसे में अगर आप भी नए साल पर अब तक कहीं नहीं जा पाए हैं और अब यहां जाने का सोच रहे हैं तो कुछ खास जगहों के बारे में हम आपको बता रहे हैं। जहां मथुरा-वृंदावन जाने पर आप जरूर जाएं।

भगवान श्रीकृष्‍ण के मामा कंस का किला भी पर्यटकों की पहली पसंद है। यह हिंदू और मुगल आर्किटेक्‍चरिंग का नायाब नमूना है। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि जब यमुना में बाढ़ आई थी तो इस किले ने मथुरा के लोगों को उस त्रासदी से भी बचाया था। कंस किला को अब पुराना किला या मथुरा का पुराना किला नाम से भी जाना जाता है। इसके पास ही कई प्रसिद्ध वासुदेव और ब्रह्मा घाट भी स्थित है, तो जब भी मथुरा जाएं, यहां जाना न भूलें।
यमुना नदी के किनारे बसा केसी घाट वृंदावन का सबसे आकर्षक पर्यटन स्‍थल है। मान्‍यता है कि प्रभु श्रीकृष्‍ण ने इसी स्‍थान पर केसी नामक राक्षसी का वध किया था। इसके बाद इसी जगह पर स्‍नान किया था। उसके बाद से ही इस जगह का नाम केसी घाट पड़ा। यही वजह है कि पर्यटक और साधक इस पवित्र स्‍थान पर स्‍नान करके कन्‍हैया से समस्‍त पापों से मुक्ति की प्रार्थना करते हैं।

आदर्श नगर में हुए इस हादसे को देखकर किचन जाना भूल जाएंगे आप

मथुरा- वृंदावन जाने पर केवल कान्‍हा, यमुना नदी या फिर हिंदुओं के ही मंदिर देखने को नहीं मिलते बल्कि आप जामा मस्जिद का भी दीदार कर सकते हैं। इसका निर्माण Abd-un-Nabi Khan ने 1662 में करवाया था। बता दें कि वह मुगल बादशाह औरंगजेब के यहां फौजदार थे। यह प्रसिद्ध कृष्‍ण जन्‍मभूमि मंदिर के समीप ही स्थित है। इस मस्जिद पर हुई नायाब कलाकारी लोगों के दिलों पर एक अलग ही छाप छोड़ती है।

LIVE TV