राज्य कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ने उठाए आउट सोर्सिंग पर सवाल, 15 महीने में मिलता है वेतन

REPORT-AJAY MISHRA

बरेली – राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि ने आउट सोर्सिंग पर सवाल उठाये है। उनका कहना है की अग्नि परिधि नाम की संस्था सफाई कर्मचारियों को 15 महीने में एक बार वेतन देती है। जिस वजह से सफाई कर्मचारी सही से काम नही करते। उन्होंने ये बात दर्जा मंत्री ने बरेली के जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कही।

जिला अस्पताल का निरीक्षण करते ये है राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ बाल्मीकि, दर्जा मंत्री ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुचकर निरीक्षण किया और वहां भर्ती मरीजो से उनका हाल चाल जाना।

इस दौरान उन्हें जिला अस्पताल में सीवर ओवर फ्लो मिला। जिस पर उन्होंने सीएमएस से सफाई कराने को कहां। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की ऑउट सोर्सिंग से जो काम हो रहे है वो सही नही हो रहे है। उन्होंने कहा की अग्नि परिधि नाम की संस्था को 15 महीने में एक बार सफाई कर्मचारियों को वेतन देती है। ऐसे में उनका घर परिवार कैसे चलेगा।

शौच के लिए निकली नाबालिग से दुष्कर्म, हाथ-मुंह बांधकर गन्ने के खेत में फेंका…

इतना ही नही संस्था को समय पर पैसा मिलता है लेकिन वो सफाई कर्मचारियों को देने में आनाकानी करती है। उन्होंने कहा इसके अलावा जितने सफाई कर्मचारियों की जरूरत होती है वो उतने कर्मचारी नही लगाती है जिससे सफाई व्यवस्था भी प्रभावित होती है। उन्होंने कहा की एजेंसी के खिलाफ शासन स्तर पर कार्यवाही की जाएगी।

LIVE TV