खेल मंत्री ने किया जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम का दौरा

राज्यवर्धन सिंह राठौरनई दिल्ली। देश के नए खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर बुधवार को अचानक जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के दौरे पर पहुंचे। अगले माह भारत में अंडर-17 फुटबाल विश्व कप टूर्नामेंट का आयोजन होगा और इस क्रम में राठौर ने स्टेडियम का निरीक्षण किया।

अहमद खान को उचित सम्मान न मिलने से नाराज हैं फुटबॉल खिलाड़ी

साल 2004 में आयोजित ओलम्पिक खेलों में ‘डबल ट्रैप’ निशानेबाजी में रजत पदक जीतने वाले राठौर ने स्टेडियम के रखरखाव का संचालन करने वाले भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के अधिकारियों से टूर्नामेंट के दौरान स्टेडियम में सर्वश्रेष्ठ सुविधाओं की उपलब्धिता को सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

अपने एक ट्वीट में राठौर ने कहा, “जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में साई का अचानक दौरा। जाने पहचाने से चेहरे और कार्यालय। जब सर्वश्रेष्ठ की इच्छा हो, तो केवल अच्छा होना पर्याप्त नहीं। सबसे पहले एथलीट के सिद्धांत पर सख्ती से अमल होना चाहिए।”

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में एक समय पर कुल 60,000 दर्शक बैठ सकते हैं। इस स्टेडियम में फीफा अंडर-17 विश्व कप के ग्रुप स्तर के कुल छह मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा, इसमें अंतिम-16 दौर के दो मैच भी खेले जाएंगे।

भारत में छह से 28 अक्टूबर तक फीफा अंडर-17 विश्व कप टूर्नामेंट का आयोजन होगा।

LIVE TV