राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रियंका गांधी के महासचिव बनाये जाने पर किया स्वागत

रिपोर्ट-मनोज शर्मा

 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने का एक बार फिर से स्वागत करते हुए कहा है कि यदि वे राजस्थान से चुनाव लड़ती है तो उनका स्वागत है।। उन्होंने कहा कि सारा देश अब जान  चुका है कि नरेंद्र मोदी से संघर्ष में राहुल गांधी ही सफल हो सकते हैं और प्रियंका गांधी के आने से अब कांग्रेस और मजबूत होगी।

Congress Leader Ashok Gehlot

प्रियंका गांधी को लेकर अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में राहुल गांधी और प्रियंका ने काफी मेहनत की है ऐसे में यहां से चुनाव लड़ते हैं तो उनका स्वागत होगा लेकिन इसका फैसला भी पार्टी आलाकमान को ही करना है… राहुल और प्रियंका चुनाव लड़ते हैं तो पूरा प्रदेश उनका स्वागत करेगा  राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश ,छत्तीसगढ़ और राजस्थान के लोगों का दिल जीता है मोदी जी और अमित शाह के राज्य गुजरात के लोगों का भी दिल उन्होंने जीता है ऐसे में उनके मुंह पर ताले लगे हुए हैं

 

चुनाव आयोग केबैलेट पेपर के युग मे नहीं लौटे जाने के बयान पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही ईवीएम मशीन के साथ वीवीपट लगाने की बात कह चुका है यानी कि ईवीएम मशीन में कहीं ना कहीं कुछ खामियां थी उन्होंने कहा कि यह बहस का विषय है लेकिन बहस का कहीं ना कहीं अंत होना ही चाहिए।

बिन विराट भारत कैसे मारेगा मैदान!

अशोक गहलोत ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने पिछले 5 साल में नातो पार्टी और ना ही सरकार में किसी को बढ़ने दिया।  केवल 4-5 मंत्री ही ऐसे हैं जिन्हें लोग जानते हैं बाकी मंत्रियों का नाम तक नहीं जानते क्योंकि इन दोनों की कार्यशैली बताता है कि खुद के प्रचार में ही यह लोग किस कदर जुटे हुए थे

 

LIVE TV