रहस्य : पूजा करते-करते रहस्यमय ढंग से कमरे से गायब हुई महिला, तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं !

रिपोर्ट – सवई परिहार

राजस्थान : बाडमेर जिले के गुडामालानी उपखंड में एक महिला लीला देवी पुत्री भैराराम चौधरी निवासी रतनपुरा का पूजा करते हुए रहस्यमय ढंग से अचानक गायब होना एक चर्चा की विषय बन गया है |

आज तीन दिन बाद भी अभी तक कोई सुराग तक नहीं लग पाया है | परिवार वाले भी कुछ खास बताने की स्थिति में नहीं हैं क्योंकि वो नियमित पूजा के लिए अपने घर में बने कमरे में जाने के बाद सुबह 6:00 बजे बच्चों ने चाय के लिए आवाज लगाने पर कोई दिखाई नहीं दिया |

तब जाकर परिवारजनों को पता चला, परिवारजनों द्वारा काफी कोशिश करने के बाद भी अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है | परिवार के सदस्यों सहित उसके पिता भैराराम चौधरी बता रहे हैं कि मेरी बेटी लीला हमेशा कहा करती थी कि -“मैं भगवान को प्यारी हो जाउंगी |”

बस इस बात का हमें पता है परिवारजनों सहित ग्रामीणों से इस घटना के बारे में जानकारी लेने पर कहा कि हमने तो आज दिन तक ऐसी घटना नहीं देखी है इसलिए हम इस रहस्यमय घटना के बारे में कुछ भी बताने मे असमर्थ व असमंजस की स्थिति में हैं |

जिला प्रशासन सहित वृताधिकारी सहित गुडामालानी थानाधिकारी, उपखंड अधिकारी ने भी घटना स्थल का मौका मुआयना कर जांच कर रहे हैं लेकिन अभी तक प्रशासन इस घटना के बारे में बताने में असमर्थ नजर आ रहा है |

 

खरीदारी के बहाने युवक युवती को ले गया अपने साथ, चाकू की नोंक पर किया दुष्कर्म !

 

आज तीन दिन बीत जाने के बाद भी दूर-दूर से लोगों का देखने के लिए तांता लगा हुआ है | जिसमें साधु संतों सहित मीडिया का भी निरन्तर आवागमन जारी है |

आज तीन दिन बीतने के बाद भी एक गायब महिला का रहस्यमय विषय से पर्दा नही उठना आज के वैज्ञानिक व तकनीकी युग में कई सवाल खड़े करता है |

आज हम शिक्षा सहित विज्ञान के क्षेत्र में दिनो दिन प्रगति के बाद भी आज अंधविश्वास व काल्पनिक बातों पर हम कायम है | प्रशासन द्वारा परिवारजनों से सख्ती से पूछताछ की जाये तो पर्दा उठ सकता है |

 

LIVE TV