रविवार को भूलकर भी न करें यह काम, नाराज हो जाते हैं भगवान सूर्यदेव

रविवार भगवान सूर्य का दिन माना जाता है। इस दिन लोग भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय करते हैं। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से सूर्यदेव की उपासना करने से सभी दुख दूर हो जाते हैं। रविवार को सूर्यदेव के नाम का व्रत रखने का भी महत्व है। हालांकि आज हम आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें रविवार को भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

रविवार को छुट्टी का दिन होता है और लोग अक्सर खरीददारी करने जाते हैं। लेकिन इस दिन कई चीजों को लाना शुभ तो कई चीजों को अशुभ माना जाता है। इसी तरह कई कामों को करना भी इस दिन के लिए अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि रविवार को लोहे का सामान, फर्नीचर, हार्डवेयरल खरीदना अशुभ होता है। रविवार को तांबेज की चीज बेंचने से भी परहेज करना चाहिए। तांबे की चीज बेचने से भगवान सूर्य की कृपा रुक जाती है।

इस दिन काले, नीले, ग्रे, और कत्थई रंग के वस्त्रों को नहीं धारण करना चाहिए। वहीं रविवार को नमक का सेवन भी वर्जित माना जाता है। इससे बनते काम बिगड़ जाते हैं। इसी के साथ स्वास्थ्य भी खराब रहता है। रविवार को मांस-मदिरा से भी परहेज करना चाहिए।

LIVE TV