रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जामनगर में देंगीं कांग्रेस को चुनौती…

भारतीय क्रिक्रेट टीम के खिलाड़ी रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा कुछ दिनों पहले ही भाजपा में शामिल हुई हैं। अब वह गुजरात की जामनगर सीट से चुनाव मैदान में उतर सकती हैं। माना जा रहा है कि यहीं से कांग्रेस पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को उतार सकती है।

रिवाबा को हाल ही में गुजरात की करणी सेना की महिला विंग की अध्यक्ष के लिए नामित किया गया था।

रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा

अब क्षत्रिय समुदाय के समर्थन से वह भाजपा में शामिल हो गई हैं और अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। वर्तमान में जामनगर से भाजपा की पूनम मदाम सांसद हैं।

मदाम ने 2014 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विक्रम मदाम को हराया था जो उनके चाचा भी हैं। गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का गृह राज्य है।

शाह इस समय राज्य से राज्यसभा सांसद हैं। 2014 के चुनाव में भाजपा ने मोदी लहर के तहत भाजपा को गुजरात की सभी 26 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

बता दें कि रिवाबा ने चार मार्च को भाजपा का दामन थामा था। गुजरात के कृषि मंत्री आरसी फालदू और सांसद पूनम मदाम की मौजूदगी में वह भाजपा में शामिल हुई थीं।

शादी का लुफ्त उठाने आए इस व्यक्ति को क्या पता था कि ये उसकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा

रीवाबा राजकोट के एक कॉन्ट्रैक्टर और करोड़पति व्यापारी हरदेव सिंह सोलंकी की बेटी हैं। उनके दो निजी स्कूल और एक होटल भी हैं।

रीवाबा के चाचा हरिसिंह सोलंकी गुजरात कांग्रेस के बड़े नेता हैं। उनकी मां प्रफुल्लबा राजकोट रेलवे में काम करती हैं।

वह अपने माता-पिता की इकलौती बेटी हैं। रीवाबा की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है। यही नहीं उन्होंने यूपीएससी की तैयारी भी की थी।

LIVE TV