रणवीर और दीपिका का हुआ ब्रेकअप, अब कैसे बनेगी पद्मावती?

रणवीर सिंहमुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ही एक-दूसरे के प्यार में दीवाने थे और दो साल से डेट कर रहे हैं। लेकिन अब खबर है कि दोनों के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है।

जी हां, रणवीर जहां दीपिका के काम की तारीफ करते हुए थकते नहीं, वहीँ दीपिका उनके काम के बारे में बोलने से हिचकिचाती हैं। दीपिका की कोई भी फिल्म रिलीज़ होने वाली होती है तो सबसे पहले रणवीर ही सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करते हैं। वह दीपिका की हर ख़ुशी में शामिल रहते हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका

इस समय रणवीर की अपकमिंग फिल्म बेफिक्रे रिलीज़ होने वाली है। आपको बता दें कि ट्रेलर में रणवीर और वानी कपूर की केमेस्ट्री ने हर तरफ आग लगा दी है। लेकिन दीपिका ने उनकी फिल्म के ट्रेलर को लेकर कुछ भी नहीं कहा है। वहीँ, रणवीर के लिए उनकी गर्लफ्रेंड की राय सबसे ज्यादा मैटर करती है।

इस साल के शुरुआत में सब कुछ सही चल रहा था लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से दोनों के रिश्तों में दरार आ गई है।

बहरहाल रणवीर और दीपिका को अब संजय लीला भंसाली की पद्मावती में देखा जाएगा। कटरीना और रणबीर कपूर के ब्रेकअप ने ‘जग्गा जासूस’ की शूटिंग में काफी अटकलें आई थीं, वही अब इन दोनों के साथ भी हो सकता है। क्योंकि पद्मावती की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

LIVE TV