सिफारिश से गवर्नर बने थे रघुराम राजन

रघुराम राजनदिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि रघुराम राजन ने गर्वनर बनने के लिए अपनी सिफारिश खुद की थी।

रघुराम राजन पर बड़ा खुलासा

मनमोहन सिंह से पूछा गया कि क्या राजन को पिछले दरवाजे से गवर्नर बनाया गया, तो उन्होंने कहा कि गवर्नर की रेस में कई लोग थे। सरकार योग्य शख्स को यह जिम्मेदारी सौंपना चाहती थी। रघुराम राजन योग्य हैं, इसलिए उन्हें यह पद दिया गया।

मनमोहन सिंह ने कहा कि राजन को पहले पीएम का अवैतनिक सलाहकार बनाया गया। फिर मुख्‍य आर्थिक सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई। इसी दौरान रघुराम राजन ने गवर्नर बनने की इच्छा जताई।

पूर्व पीएम के मुताबिक, तत्कालीन वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी राजन के नाम पर सहमति जताई और आखिरकार उन्हें गवर्नर बना दिया गया। मनमोहन ने कहा कि राजन को गवर्नर बनाकर योग्य शख्‍स का सम्मान किया गया।

मनमोहन सिंह ने कहा कि वित्त मंत्रियों और गवर्नर के बीच मतभेद होते रहे हैं। अब तक इन बातों को मिल-बैठकर सुलझा लिया जाता था। लेकिन वर्तमान सरकार में इसके उलट हो रहा है। वित्त मंत्री और गवर्नर के मतभेद अखबार की सुर्खियां बन रहे हैं।

मनमोहन के इस खुलासे के बाद भाजपा सांसद सुब्रमण्‍यम स्वामी की उन आलोचनाओं को बल मिल गया है, जिसमें उन्होंने गवर्नर की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। हालांकि पीएम मोदी ने स्वामी को कसते हुए ऐसी बयानबाजी से बचने की सलाह दी थी।

 

LIVE TV