योगेंद्र यादव ने दिखाया ‘आप’ को आईना

योगेंद्रनई दिल्ली। दिल्ली सरकार के बर्खास्‍त मंत्री संदीप कुमार की सीडी मामले को लेकर विपक्षी दलों के निशाने पर आये मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के बाद योगेंद्र यादव ने भी आप की आलोचना की है।

आप के संस्थापक सदस्य रहे योगेंद्र यादव ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि अन्ना हजारे का सपना टूट गया। उन्‍होंने कहा कि ऐसा नहीं सोचना चाहिए कि आम आदमी पार्टी दूसरे राजनीतिक पार्टियों से ज्यादा भ्रष्ट है। खबरों के मुताबिक हजारे द्धारा की गई आलोचना के बारे में जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछा गया तो वह टाल गए।

 

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कुछ साथियों के जेल पर जाने पर कहा था कि वे इससे दुखी हैं। उन्‍होंने कहा, ”मैं काफी दुखी हूं, जब वह मेरे साथ था उसने ग्राम स्‍वराज पर किताब लिखी थी। क्‍या हम इसे ग्राम स्‍वराज कहें? इसलिए मैं काफी दुखी हूं। जिस उम्‍मीद के साथ मैं उसे देखता था वह पूरी हो चुकी है।अन्‍ना ने यह टिप्‍पणी संदीप कुमार की गिरफ्तारी के संदर्भ में की थी।

 

 

LIVE TV