योगी के फरमान पर काम शुरू, गाय पकड़ने के लिए अपनाया गया ये तरीका

रिपोर्ट- आदर्श त्रिपाठी  

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गोवंशों को गौशालाओं में पहुंचाए जाने के 10 जनवरी तक सीएम के फरमान के बाद आज पहली बार आवारा गोवंश को पकड़ने का अभियान शुरू हुआ।

स्थानीय नगर पालिका द्वारा आज पहली बार शहरी इलाकों में देर रात आवारा गोवंश को पकड़ने का अभियान चलाकर दस आवारा गायों को पकड़कर गौशालाओं में भेजा गया है।गायो को पकड़ने के अभियान के दौरान गाय पकड़ने के काम में लगे कर्मियों को काफी मेहनत के बाद दस गाय पकड़ने में सफलता मिली।

हरदोई शहर में देर रात स्थानीय नगर पालिका के कर्मचारीयो द्वारा आवारा गोवंश को पकड़ने की ये तस्वीरें शहर के मुख्य सिनेमा चौराहे की हैं जहां आज नगर पालिका के कर्मचारी केवल आवारा गायों को पकड़ने में जुटे हुए हैं।

नगर पालिका के कर्मचारी किस तरह से कड़ी मशक्कत करते हुए आवारा गायों को पकड़ रहे हैं यह तस्वीरों में साफ़ नजर आ रहा है। सड़कों पर यह घूमने वाली आवारा गाय कितनी मुश्किलों के साथ पकड़ी जा रही हैं यह तस्वीरें यह बताने के लिए काफी हैं।

मोदी का सबसे बड़ा मास्टर स्ट्रोक! सवर्ण आरक्षण के बाद अब हर एक के खातें में आएगी ये बड़ी रकम

हालांकि नगर पालिका का दावा है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा लेकिन आज अभियान के पहले दिन महज 10 गायों को पकड़ने में नगर पालिका के कर्मियों को काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। सभी पकड़ी गयी गाय को गोशाला में भेजा गया है।

LIVE TV