ये शख्स है 180 BMW कारों का मालिक, एक बार शेव कराने पर खर्च करता है 13 लाख रूपये …

आज दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में डेमोक्रेसी यानि कि लोकतन्त्र का चलन है। हालांकि आज भी कई देश ऐसे हैं जहां राजतंत्र का बोलबाला है। एक ऐसा ही देश है ब्रूनेई जो Borneo Island में स्थित है।

दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक इस देश के एक तरफ मलेशिया और दूसरी तरफ दक्षिणी चीन सागर है। पर्यटन की दृष्टि से दक्षिण पूर्व एशिया का यह देश काफी धनी है।

180 BMW कारों का मालिक

ब्रूनेई में पिछले 48 साल से एक ही राजा शासन कर रहे हैं। इनका नाम सुल्तान हसनअल बोल्किया है। मात्र 21 साल की उम्र में सुल्तान हसनअल ने ब्रूनेई की राजगद्दी संभाली।

बता दें, यह राजपरिवार यहां पिछले 600 साल से राज कर रहा है। ब्रूनेई का शाही न्रुरुल पैलेस दुनिया के कुछ बड़े शाही महलों में से एक है।इस पैलेस में 2500 से भी ज्यादा कमरे हैं। 2 लाख स्क्वायर फीट में फैले इस महल की कीमत 2387 करोड़ रुपए है।

पैलेस के डोम को 22 कैरेट सोने से बनाया गया है। पैलेस में 257 बाथरूम है। न्रुरुल पैलेस में पांच स्विमिंग पूल है।

अब जरा बात करते हैं सुल्तान के वाहनों के बारे में। आपको जानकर हैरानी होगी कि सुल्तान हसन बोल्किया के पास वर्तमान में 5000 से भी ज्यादा कारें हैं। इनमें से 180 BMW, 170 jaguar, 160 Porsche, 150 Mercedes Benz, 130 Rolls Royce, 20 Lamborghini शामिल हैं।

चार्जशीट दाखिल होने पर कन्हैया कुमार ने किया मोदी का धन्यवाद, खुद को बता रहे बीजेपी का शिकार..

कारों के अलावा सुल्तान को एयरोप्लेन का भी बड़ा शौक है। अपने इसी शौक के चलते सुल्तान ने एक से बढ़ कर एक जहाज खरीदे हैं। उनके अब तक के सबसे महंगा प्लेन की कीमत 22 करोड़ डॉलर है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुल्‍तान की कुल संपत्ति 20 अरब डॉलर से ज्‍यादा बताई जाती है।

सुल्‍तान ने अब तक तीन शादियां की हैं। इन तीन बीवियों से उनके पांच बेटे और सात बेटियां हैं।उनके बारे में कहा जाता है कि वह एक हेयरकट के लिए करीब 13 लाख रुपए तक खर्च कर देते हैं।

LIVE TV