यूपी सरकार ने भी किए छह आईपीएस अधिकारियों के तबादले, इनको बनाया गया यूपी का नया एडीजी

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार सुबह छह आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें आनंद कुमार को डीजी कानून-व्यवस्था से हटाकर डीजी कारागार प्रशासन बना दिया गया। वहीं पीवी रामा शास्त्री को अब नए एडीजी कानून-व्यवस्था बनाया गया है। पहले वे एडीजी वाराणसी जोन थे।

एडीजी

इसी तरह ब्रज भूषण जो पहले एडीजी सर्तकता लखनऊ थे, उन्हें एडीजी वाराणसी जोन नियुक्त किया गया है। दीपेश जुनेजा को एडीजी सुरक्षा बनाया गया है। इससे पहले वे एडीजी उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड थे।

परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्रों पर ताबड़तोड़ हमला, जानें क्या है पूरा मामला

विजय कुमार को अब एडीजी उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड पर तैनात किए गए है। पहले वे एडीजी सुरक्षा थे। चंद्र प्रकाश को एडीजी नियम एवं ग्रंथ बनाया गया है। पहले वे एडीजी कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं पद पर नियुक्त थे।

LIVE TV