यूपी सरकार को अराजकता का जवाब देना होगा : अखिलेश

सरकार कोलखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को यहां कहा कि प्रदेश में अराजकता क्यों है, इसका जवाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को देना ही होगा। नौकरशाही पर विकास कार्यो में बाधक बनने की बात कर मुख्यमंत्री अपनी सरकार की निष्क्रियता को छुपा नहीं सकते हैं।

पार्टी मुख्यालय पर आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा बयानबाजी के बाद बहानेबाजी अपनाने से जनता को बहकाना अब संभव नहीं है।

यह भी पढ़ें: आज होगा राष्ट्रपति कोविंद का शपथ ग्रहण समारोह, प्रणब मुखर्जी की होगी विदाई

अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से कहा, “वे संगठन को सशक्त बनाने के साथ पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क का कार्यक्रम जोर-शोर से चलाएं। अन्याय का विरोध करें और पीड़ितों की मदद करें। भाजपा की सरकार में जनता को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।”

समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा राज में गरीबों की पेंशन बंद हो गई है, अपराध बढ़े हैं, महिलाएं असुरक्षित हैं और अल्पसंख्यक आतंकित हैं।

 

LIVE TV