यूपी में लॉकडाउन की अभी कोई योजना नहीं-बृजेश पाठक

देश में कोरोना वारयस की दूसरी लहर काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 89,129 नए मामले सामने आए हैं। वहीं देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,23,92,260 है। जबकि, 714 लोग इन 24 घटे में अपनी जान गंवा चुके हैं।

देश में कोरोना के इस बढ़ते प्रकोप को देख हर राज्य अलर्ट पर है। राज्य सरकारे इसके रोकथाम के लिए अपने स्तर पर कार्य कर रही है। कई राज्यों ने तो लॉकडाउन की घोषणा भी कर दी है। ऐसे में यूपी के लोगों में भी लॉकडाउन का डर सता रहा है। हालांकि, यूपी में अभी लॉकडाउन को लेकर कोई विचार नहीं है।

इस मामले पर योगी सरकार में मंत्री बृजेश पाठक ने अपना बयान जारी किया है। बृजेश पाठक ने कहा है कि देश में कोरोना के मामले जिस तरह से बढ़ रहे हैं, प्रदेश सरकार सतर्क है। स्वास्थ्य महकमे और गृह विभाग को सतर्क किया गया है कि कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराएं। अभी यहां लॉकडाउन की स्थिति नहीं है। ऐसी स्थिति आएगी तो विचार किया जाएगा।

LIVE TV