यूपी में गठबंधन का कितना चलेगा जादू, देखना होगा बेहद दिलचस्प

लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल अगर नतीजों में तब्दील होते हैं, तो यूपी में भाजपा को सपा-बसपा-रालोद गठबंधन से झटका लगने जा रहा है। सभी एग्जिट पोल भाजपा की सीटों में गिरावट दर्शा रहे हैं। अलग-अलग एग्जिट पोल में भाजपा को 22 से 68 और गठबंधन को 20 से 45 तक सीट मिल सकती हैं। एग्जिट पोल को सही माने तो कांग्रेस के दो सीटों के पुराने आंकड़े से आगे नहीं बढ़ रही है। कुल सात एग्जिट पोल के अनुमानों के आधार पर भाजपा और गठबंधन को मिलने वाली सीटों का औसत तो यही कहानी कह रहा है।

यूपी में गठबंधन

जिस समय उत्तरी भारत के अन्य राज्यों में भाजपा की सफलता दर काफी अच्छी रही है, उस समय प्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकारों के बावजूद यूपी में भाजपा के प्रदर्शन को कमतर आंका जा रहा है। गठबंधन से मुकाबले के लिए भाजपा की रणनीति कसौटी पर खरी उतरती नहीं दिख रही है। गठबंधन ने पश्चिमी यूपी, बुंदेलखंड और अवध से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक भाजपा को कड़ी टक्कर दी है। गैर यादव और गैर जाटव मतों की अपने पक्ष मे लामबंदी के भाजपा के दावे भी पुख्ता साबित नहीं हो रहे हैं।

चुनाव ख़त्म होते ही कश्मीर घाटी में बढ़ गयीं आतंकी गतिविधियाँ

अमेठी-रायबरेली तक सिमटी कांग्रेस
एग्जिट पोल सही साबित होते हैं तो कांग्रेस सिर्फ अमेठी और रायबरेली सीट तक सीमित रह जाएगी। गांधी, नेहरू परिवार का गढ़ कही जाने वाली ये दोनों सीट उसे वर्ष 2014 में भी मिली थीं। राहुल को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने, प्रियंका गांधी वाड्रा को सक्रिय राजनीति में लाने, राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वांचल का प्रभारी बनाने जाने का कांग्रेस को कोई लाभ नहीं मिला है।

गठबंधन का इम्तिहान
दो दशक बाद सपा और बसपा के साथ आने का कितना असर हुआ है, यह तो चुनावी नतीजों से ही पता लगेगा लेकिन यदि एग्जिट पोल सही हैं तो गठबंधन ने काफी हद तक प्रदेश में भाजपा की रफ्तार को रोका है। यदि गठबंधन 20-30 के आसपास सीट जीतता है तो उसका प्रदर्शन कमतर आंका आका जाएगा। लेकिन, उसकी सीट 45 से ज्यादा आई तो चुनावी इम्तिहान में उसे पास माना जाना जाएगा। अलग-अलग एग्जिट पोल में गठबंधन को 20 से 56 सीट दी गई हैं।

जुड़वां शिवलिंग वाला पौराणिक मंदिर अब बनेगा अध्यात्मिक केंद्र, होगा 100 करोड़ खर्च

भाजपा-गठबंधन पर मतभेद, कांग्रेस पर एक राय
यदि सभी प्रमुख एग्जिट पोल का औसत निकाला जाए तो प्रदेश में भाजपा को 48, गठबंधन को 30 और कांग्रेस को दो सीट मिल सकती हैं। टाइम्स नाऊ-वीएमआर ने जहां भाजपा को 58 सीट दी हैं वहीं, एबीपी-नील्सन ने गठबंधन को 45 सीटें दी हैं। एग्जिट पोल में भाजपा-गठबंधन की सीटों को लेकर अलग-अलग राय है लेकिन सभी ने कांग्रेस को दो ही सीट दी हैं।

LIVE TV