युवक को गोली मारकर अज्ञात बदमाशों ने कत्ल कर दिया
मेरठ : इंचौली थाना क्षेत्र के सिखैडा गांव के जंगल में बुधवार शाम एक युवक को गोली मारकर अज्ञात बदमाशों ने कत्ल कर दिया। सिखैडा निवासी 32 वर्षीय नरेन्द्र गढी माजरा से गांव लौट रहा था। सरकारी नलकूप में उसका शव पडा मिला। मौके पर ग्रामीणों की भीड लग गई।
संवाददाता :- अक्षय कुमार