यही हाल रहा राम मंदिर छोड़िए, हिंदुस्तान में राम का नाम लेना भी मुश्किल हो जाएगा

पटना। एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए अदालत के फैसले का इंतजार करने की बात कह रहे हैं।

 

वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जिस तरह से जनसंख्या वृद्घि हो रही है अगर वह जारी रहा तो राम मंदिर की छोड़िए राम का नाम लेना भी हिंदुस्तान में मुश्किल हो जाएगा।

अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने शुक्रवार को कहा कि आज 100 करोड़ हिंदुओं को राम मंदिर के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।

बिहार के नवादा के सांसद गिरिराज ने ट्वीट कर कहा, “एक बाबर के आने से 100 करोड़ हिंदूओं को हिंदुस्तान में राम मंदिर के लिए को दर-दर भटकना पड़ रहा है।

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष ने कर दिया ऐसा ऐलान, बीजेपी-टीएमसी की उड़ गई नींदें

कल जनसंख्या वृद्घि होने के कारण, राम मंदिर को तो छोड़िए राम का नाम लेना भी हिंदुस्तान में मुश्किल हो जाएगा। संभालिए और हिंदुस्तान को संभालिए।”

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी गिरिराज सार्वजनिक तौर पर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की वकालत करते रहे हैं।

LIVE TV