यमुना एक्सप्रेस वे पर एक और खतरनाक सड़क हादसा, हादसे में दो की मौत

Report : Amit Bhargava

मथुरा- महावन थाना क्षेत्र  के यमुना एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन संख्या 116 पर तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ट्रक में जा घुसी ,बस में करीब 50 सवारियां मौजूद थी  ,हादसे 2 लोगों की मौत हो गई ,और 12 लोग घायल हो गए ,जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है ,हादसा  आगरा से नोएडा जाते वक्त हुआ ,घायलो को  जिला इलाज के लिए जिला  अस्पताल में भर्ती कराया गया है,

यमुना एक्सप्रेस वे

आपको बता दें यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे ताजा मामला रात्रि करीब 1बजे का है।

जब आगरा की तरफ से तेज रफ्तार अनियंत्रित बस एक ट्रक में जा घुसी ,बताया जा रहा है कि बस  ड्राइवर को नींद लगने के चलते यह हादसा हुआ, बस में करीब 50 सवारियां मौजूद थी जिनमें से 12 लोग  घायल हो गए, चार की हालत नाजुक बताई जा रही है ।

इस एक्ट्रेस ने करियर की ऊंचाइयों पर ही छोड़ दिया बॉलीवुड का साथ, अब कर रहीं ऐसा…

,जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है,यमुना एक्सप्रेसवे महंगा टोल वसूलने के बाद भी तमाम सुविधाएं देने का वादा करता है ,लेकिन जमीनी  हकीकत कुछ और ही बयां करती है ,कुछ दिन पूर्व यमुना एक्सप्रेसवे को प्रशासन की तरफ से हिदायत दी गई थी।

रात के समय ट्रक चालक और बस चालकों को रोककर उन्हें चाय दी जाए ,और उन्हें आराम कराया जाए, लेकिन यमुना एक्सप्रेस वे पर इस तरह की कोई सुविधा देखने को नहीं मिलती ,इसी का नतीजा क.यह होता है  ट्रक और बस चालकों को नींद आ जाती है ,और एक बड़ा हादसा हो जाता है, अधिकतर हादसों के पीछे चालकों को नींद आना माना जा रहा है,,

पुलिस दोनों म्रतको की शिनाख़्त के प्रयास मे जुटी है…. म्रतक कहाँ के रहने वाले थे ओर क्या नाम अभी तक पता नही चल सका है।

 

 

 

LIVE TV