यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयंकर टक्कर, भिड़ीं 20 गाड़ियां, कई लोग घायल

यमुना एक्सप्रेस-वेनई दिल्ली। यमुना एक्सप्रेस-वे पर धुंध के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे पर 20 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। यह हादसा एक्सप्रेस-वे पर मथुरा के पास हुआ। बता दें कि बुधवार को विजिबिलिटी कम होने के कारण अमृतसर एयरपोर्ट को कुछ घंटों के लिए बंद करना पड़ा था।

धुंध का असर दिल्ली में सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। बुधवार को दिल्ली में दिनभर धुंध छाई रही थी। गुरुवार को भी यही नजारा था। नवंबर के महीने में इतनी कम विजिबिलिटी पिछले कई सालों में नहीं रही है।

सेंटर फार साइंस एंड एनवायरमेंट की अनुमिता रायचौधरी ने कहा कि हवा बहुत शांत है और तापमान भी ठंडा हो रहा है। इन सबके चलते प्रदूषणकण सतह के आसपास बने रहते हैं। किन्तु ऐसा प्रत्येक जाड़ों में होता है। तीव्रता भिन्न हो सकती है। दिल्ली वास्तव में अब एक गैस चैम्बर बन गयी है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने दिवाली के काफी पहले कह दिया था कि 29 अक्तूबर से हवा की गतिविधियां बंद हो जाएंगी। इससे प्रदूषण कण बड़ी मात्रा में जमा हो रहे हैं।

LIVE TV