यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में महिला के साथ दुष्कर्म,घटना के वक्त 40 यात्री बस में कर रहे थे सफर

मथुरा।  यूपी में लड़कियां न घर पर सुरक्षित है न सफर में एक के बाद एक महिलाओ के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है ऐसा ही मामला यमुना एक्सप्रेसवे पर रात के अंधेरे में चलती हुई प्राइवेट डबल डेकर बस में हेल्पर ने एक महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसके बाद एक स्थान पर गाड़ी रोक दी। घटना के वक्त 40 यात्री बस के अंदर सफर कर रहे थे।

उन्हें अगले दिन सुबह घटना के बारे में जानकारी मिली। उधर पीड़ित महिला ने मथुरा जिले के थाना मांट में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद से पुलिस ने आरोपी हेल्पर को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद के मुताबिक शनिवार की सुबह डायल- 112 पर एक महिला द्वारा सूचना दी गई कि वो प्राइवेट डबल डेकर बस से लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। बस के हेल्पर ने यमुना एक्सप्रेस वे पर उसके साथ दुष्कर्म किया है।

आरोपी का नाम रवि है। वो बहराइच का रहने वाला है। जबकि पीड़ित महिला दिल्ली की रहने वाली है। महिला ने बताया कि वह बस चालक के केबिन में बैठी थी। बस में करीब 40 यात्री सफर भी कर रहे थे।

रात के वक्त हेल्पर ने घटना का अंजाम दिया। सुबह जब एक्सप्रेसवे के मांट टोल पर बस पहुंची तो महिला ने हेल्पर के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद चालक ने बस रोक दी। बस में सवार यात्री घटना से बेखबर थे। जब महिला ने दुष्कर्म की बात कही तो यात्री चौंक गए।

सूचना मिलने के बाद मांट थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। आरोपी हेल्पर को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। एसपी देहात श्रीश चंद का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

LIVE TV