
डेस्कः इस दुनिया में बहुत सी ऐसी जगहें हैं जिनके बारे में जानकर लोगों को हैरानी होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे ही अजूबे के बारे में इसका नाम है मृत सागर। ये नाम से ही कितना अजीब लग रहा है।
इसके बारे में बात करें करे तो मृत सागर दुनिया का सबसे छोटा और कम जगह पर फैला समुद्र है। यह समुद्र 48 मील लंबा, 15 मील चौड़ा और पृथ्वी की सतह से लगभग 1,375 फुट गहरा है। मृत सागर समुद्र तल से करीब 1388 फीट नीचे पृथ्वी के सबसे निचले बिंदु पर है।
कटे-फटे होंठ वाले बच्चों के लिए यह संस्था बनी भगवान, चेहरे पर लाएगी मुस्कुराहट
इस प्राकृतिक अजूबे को देखने के लिए और फैमिली के साथ एंजॉय करने के लिए कई टूरिस्ट आते हैं। इसका कारण यह है इस समुद्र में घंटों तैरने के बाद भी कोई इंसान डूबता नहीं।
कटे-फटे होंठ वाले बच्चों के लिए यह संस्था बनी भगवान, चेहरे पर लाएगी मुस्कुराहट
आम समुद्रों के मुकाबले इसका पानी 33 प्रतिशत ज्यादा खारा है। यही कारण है कि इसका नाम मृत सागर पड़ा। दरअसल इसका पानी इतना ज्यादा खारा है कि इसमें न कोई जीव जीवित नहीं रह सकता, लेकिन इसमें नहाने से कई बीमारियां भी खत्म हो जाती हैं। इस समुद्र में न डुबने के कारण यह लोगों के आकर्षण का केंद्र बनाता जा रहा है। इसमें लोग गोते लगाकर खूब मजे लेते हैं।