मोदी सरकार पर राहुल का हमला बोले- हमारी आवाज़ को संसद में दबाया जा रहा

संसद में केंद्र सरकार को घेरने के लिए बुधवार को विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने बैठक की। बैठक में करीब एक दर्जन पार्टियों ने हिस्सा लिया। इस बैठक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मीडिया को संबोधित किया। जिसमें राहुल गांधी केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हमारी आवाज़ को संसद में दबाया जा रहा है।

Image

राहुल गांधी ने कहा कि हमारा एक सवाल है कि क्या केंद्र सरकार ने पेगासस को खरीदा था कि नहीं? क्या केंद्र सरकार ने उसका इस्तेमाल अपने देश के लोगों के ख़िलाफ़ किया था कि नहीं? हम यह जानना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस हथियार को आतंकवादियों के खिलाफ, देशद्रोहियों के खिलाफ प्रयोग किया जाना चाहिए। हम नरेंद्र मोदी से सवाल पूछना चाहते हैं कि इस हथियार का इस्तेमाल लोकतंत्र के खिलाफ क्यों किया गया?… पेगासस पर चर्चा होने से पहले हम कहीं नहीं जाएंगे।

आगे उन्होंने कहा कि देश में मेरे खिलाफ, सुप्रीम कोर्ट, मीडिया और अन्य लोगों के खिलाफ पेगासस के हथियार का प्रयोग किया गया। सरकार ने ऐसा क्यों किया, वह इसका जवाब दे। हम संसद को चलने से नहीं रोक रहे हैं, बल्कि अपनी आवाज़ बुलंद करना चाह रहे हैं।

LIVE TV