मोदी, शाह भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिलेंगे

मोदीनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिलेंगे, जिसमें केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लागू किए जाने पर चर्चा की जाएगी। यह बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) के साथ भाजपा के गठबंधन के बाद इस तरह की कोई पहली बैठक है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, मोदी व शाह बैठक को संबोधित करेंगे, जिसमें 13 मुख्यमंत्रियों व छह उपमुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है।

शाह ने इस सप्ताह की शुरुआत में 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के ‘मिशन 350 प्लस’ को लेकर केंद्रीय मंत्रियों व पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक संबोधित की थी। सूत्रों के अनुसार, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में इस मुद्दे पर भी चर्चा होगी।

राजनाथ सिंह की चीन को धमकी, भारत पर आंख उठाकर देखने की हिम्मत किसी में नहीं

टॉयलेट… ‘चमकाकर’ भूले निर्माता, असली ‘हीरो’ को नहीं मिला हक

LIVE TV