मोदी भक्ति: यहां है PM मोदी का मंदिर, भक्तों ने रखे 9 दिन के व्रत

चुनावी मौसम में जनता के कई रंग देखने को म‍िल रहे हैं| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भक्त इस मामले में एक कदम आगे दिख रहे हैं| जब पूरे देश में चुनाव की बयार चल रही है तब एक गांव में मोदी को भगवान मानकर लोगों ने नौ दिन का व्रत रखा है| बिल्कुल ही अलग तरह का ये दृश्य उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले में देखने को मिला|

बलिया ज़िले के बांसडीह नगर पंचायत में एक दुर्गा मंदिर को ही मोदी का मंदिर बना दिया गया है| गांव वालों ने मोदी को भगवान मान लिया है और प्रधानमंत्री बनाने के लिए मोदी की तस्वीर को सामने रख नौ दिन का व्रत रखा है|

गांव के एक दुर्गा मंदिर में पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर रख दी गई है| यहां महिला हो या पुरुष, बच्चे हो या जवान, सभी मोदी को देवता मानकर मोदी की तस्वीर पर अगरबत्ती दिखाकर विजय तिलक लगा रहे हैं|

एक साथ दो दुल्हन करेंगी एक दूल्हे से शादी, पहले से ही हैं तीन बच्चे

मोदी की भक्तिे में सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी आगे नजर आ रही हैं| महिलाएं भी मोदी की तस्वीर पर तिलक लगाकर धूप और अगरबत्ती लगा रही हैं| मोदी की जीत की कामना के लिए महिलायों ने नौ दिन का व्रत रखा है|

गांव वालों की मानें तो नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी ने नौ दिन का व्रत रखा है और मोदी की तस्वीर की पूजा कर रहे हैं| गांववालों ने बांसडीह नगर पंचायत को मोदी नगर पंचायत रखने की मांग भी रखनी शुरू कर दी है|

LIVE TV