गर्मियों का मजा लेने के लिए बनाएं ‘मैंगो मस्तानी’ जानें इसे बनाने का तरीका

जैसा की नाम सुनकर ही आपको लग रहा होगा कि यह टेस्ट में कुछ खास और अलग होगी। जी हां, ये ड्रिंक पीने में बहुत ही टेस्टी लगती है और इसे बनाना भी आसान है।
मैंगो मस्तानी

मैंगो मस्तानी जैसा की नाम सुनकर ही आपको लग रहा होगा कि यह टेस्‍ट में कुछ खास और अलग होगी। जी हां, ये ड्रिंक पीने में बहुत ही टेस्‍टी लगती है और इसे आप बहुत ही आसानी से घर पर बना सकती है। वैसे आपको बता दें कि मैंगो मस्तानी का नाम मराठा पेशवा बाजीराव की पत्नी मस्तानी के नाम पर पड़ा है। महाराष्ट्र खासतौर पर पुणे की एक बहुत ही पॉपुलर और टेस्‍टी ड्रिंक है मैंगो मस्तानी। मस्तानी को हम चॉकलेट, स्ट्राबेरी, पाइनएप्पल के फ्लेवर में भी बना सकते है। तो आइए जानें इसे बनाने का तरीका।

ऐसे होती है आपके वोटों की गिनती, जानिए क्या है पूरा तरीका

  • पका हुआ आम- 1-2
  • वैनिला आइसक्रीम- 4-5 टेबल स्‍पून
  • टूटी फ्रूटी- 1 टेबल स्‍पून
  • ठंडा दूध- 2 कप
  • बादाम- 5-6
  • पिस्ता- 3-4
  • काजू- 4-5
  • किशमिश- 6-7
  • चीनी- स्वादानुसार
  • आइस क्यूब्स- 8-9
  • चैरी- 2
  • आम के टुकड़े- 1 टेबल स्‍पून

किसकी होगी कुर्सी ? मोदी या राहुल पढ़ें पूरी खबर…

मैंगो मस्तानी बनाने का तरीका:

  • मैंगो मस्तानी बनाने के लिए सबसे पहले आम को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लें। गार्निशिंग के लिए भी आम को छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लें।
  • गार्निशिंग के लिए चैरी को भी बारीक-बारीक काट लें।बादाम और पिस्ता को बारीक-बारीक काट लें। काजू को दो टुकड़ो में काट लें।
  • अब कटे हुए आम के टुकड़ो, दूध और चीनी को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह से पीस लें। अब बर्फ के टुकड़ो को इसमें डालें और एक बार फिर से मिक्सर चलाएं और अच्छे से फैंट लें।
  • मैंगो पेस्ट बनकर तैयार हो गया है, अब मैंगो पेस्ट को सर्विंग गिलास में निकालें और ऊपर से गार्निश करने के लिए एक टेबल स्‍पून वैनिला आइसक्रीम, टूटी फ्रूटी, कटे हुये ड्राई फ्रूट्स, कटी हुई चैरी और कटे हुये आम के टुकड़े डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

LIVE TV