मेक इन इंडिया का कमाल, भारत में बनी कार चलेगी साउथ अफ्रीका की सड़कों पर

मेक इन इंडियानई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया का असर नज़र आने लगा है। भारतीय बाजार में विदेशी निवेश की संख्या निरंतर बढ़ रही है। सरकार के सहयोग से कई विदेशी कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट के मेनुफेक्चरिंग प्लांट इंडिया में लगा लिए हैं। और वो अपने प्रोडक्ट को भारत में तैयार करके विदेशों में भी निर्यात कर रही हैं। इसी क्रम में जापान की वाहन कंपनी डैटसन ने भारत में बनी अपनी डैटसन गो-प्लस की बिक्री दक्षिण अफ्रीका में भी शुरू कर दी है।

निसान ने अपने एक बयान में कहा कि डैटसन गो प्लस की दक्षिण अफ्रीका में बिक्री 31 अगस्त 2016 से शुरू हो गई है। निसान इंडिया के अध्यक्ष जी सिकार्ड ने बताया कि  छोटी कार के सेगमेंट में दक्षिण अफ्रीका में भारत में बनी डैटसन गो की सफलता ‘मेक इन इंडिया’ मॉडल की विदेशी बाजार में बेहतर पहुंच का एक और उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हमारे निरंतर निर्यात से निसान की भारत में मौजूदगी मजबूत होगी और देश की अर्थव्यवस्था को फायदा होगा।

बता दें कि निसान अब तक अपने भारत में लगे प्लांट से करीब 6.2 लाख कार निर्यात कर चुका है। यहां जिन मॉडल्स का प्रोडक्शन होता है उनमें डैटसन दो, गो प्लस, डैटसन रेडी गो, निसान सनी समेत कई कारें शामिल हैं।

पीएम मोदी इससे पहले एप्पल को भी भारत में अपना प्लांट लगाने का नियोता दे चुके हैं। बताया जा रहा है कि 2020 तक कई और विदेशी कंपनियां भारत की तरफ रूख कर सकती हैं।    

LIVE TV