मेकअप पुरुषों से दिलाता है प्रशंसा, महिलाओं से ईर्ष्या

मेकअपलंदन | पुरुष सोचते हैं कि जो महिलाएं मेकअप करती हैं, वे अधिक ‘प्रतिष्ठित’ हैं और वहीं एक महिला मेकअप किए हुई दूसरी महिला को देखकर उसे ‘हावी रहने की सोच वाल’ समझती है। एक नए शोध में यह पता चला है।

शोध के निष्कर्ष बताते हैं कि मेकअप किसी व्यक्ति की सामाजिक स्थिति की अवधारणा को बदलता है। हालांकि यह निर्णय करने वाले (पुरुष या महिला) पर निर्भर करता है।

यह पहला अनुसंधान है जो बताता है कि कैसे पुरुषों और महिलाओं का नजरिया मेकअप धारण की हुई महिला को लेकर अलग-अलग होता है।

स्कॉटलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ स्टिरलिंग से शोधार्थी विक्टोरिया मिलेवा ने बताया, “महिला और पुरुष दोनों का मानना है कि सजी संवरी महिला अधिक आकर्षक लगती है। लेकिन यह वास्तव में देखने वाले पर निर्भर करता है।”

विक्टोरिया ने कहा, “ऐसी महिला को देखकर पुरुष सोचते हैं कि वह अधिक ‘प्रतिष्ठित’ है वहीं महिला दूसरी महिला को देखकर उसे अधिक ‘दबंग’ समझती हैं।”

यह शोध ‘परसेप्शन’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

LIVE TV