जिले में हुई हिंसा और आगजनी के बाद पुलिस ने इतने लोगों के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई, जिला प्रशासन सख्त…

मुज़फ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर में हुई हिंसा और आगजनी के बाद हरकत में आई पुलिस और जिला प्रशासन ने जंहा 76 से ज्यादा दंगाइयों को हिरासत में लिया है वंही 100 से ज्यादा लोगो को चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। वही मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र मीनाक्षी चौंक पर जिला प्रशासन ने 67 दुकानों और होटलो पर सीलिंग की कार्रवाई कर मीनाक्षी चौंक पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। लेकिन बावजूद इसके मीनाक्षी चौंक पर स्तिथ फ़ास्ट एन्ड मुंड नॉनवेज होटल पर लगी सील को होटल मालिक कई बार तोड़ चूका है और पुलिस को कानोकान खबर भी नहीं हुई है। बहरहाल जनपद में अभी भी तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

मुज़फ्फरनगर में हुई हिंसा
गौर से देखिये ये नजारा है मुज़फ्फरनगर के मीनाक्षी चौंक का जंहा शुक्रवार दोपहर प्रदर्शनकारियों की उग्र भीड़ ने मीनाक्षी चौक पर ताण्डव मचाते हुए पुलिस चौकी सहित दर्जनों पुलिस वाहनों में आग लगा दी थी भीड़ का हिंशक रूप देख कर पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा था। भीड़ ने एक बैंक में भी आग लगायी थी जिसे दमकल विभाग ने समय रहते काबू कर लिया था। शनिवार रात को एक बार फिर शहर के मदीना चौंक पर भीड़ ने उत्पात मचाया।

शनिवार देर रात जिला प्रशासन और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाते हुए जंहा 76 लोगो को हिरासत में लिया है वंही 100 से ज्यादा लोगो को चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जिला प्रशासन ने ऐसी 67 दुकानों को भी सील किया है जो शुक्रवार को एक साजिश के तहत बंद रखी गयी थी। एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि कुल 67 दुकानों पर सील लगाई गई है। अब इन दुकानदारों को नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी नोटिस किस धारा में जारी होगा यह देखा जा रहा है।

किसानों के लिए यह है बुरी खबर, 1.19 लाख किसानों के साथ हुआ कुछ ऐसा कि पैर से खिसक गई जमीन…

लेकिन ताज्जुब की बात ये है की जंहा मीनाक्षी चौक पुलिस और रेपिड एक्शन के जवानो से पुलिस छावनी में तब्दील है वंही पुलिस से चंद कदमो की दुरी पर स्तिथि नॉनवेज होटल फ़ास्ट एन्ड मुंड को सील करने के बाद होटल मालिक द्वारा कई बार पुलिस की आँखों में धूल झोंक कर सरकारी सील को तोड़ चूका है। और जिला प्रशासन और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। ए डी एम् प्रशासन अमित का कहना है कि हमें सील तोड़े जाने की जानकारी नहीं है।

 

 

LIVE TV