मुस्लिम लड़की ने की हिन्दू लड़के से शादी, फिर लड़की पक्ष ने दिया ये तोहफा !…

रिपोर्ट – कुमार रहमान

बरेली : शहर में दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम विवाह करने से नाराज युवती के घर वालों ने उसकी हत्या कर दी | हमले में महिला का पति गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया |

क्योलड़िया थाना क्षेत्र के करुआ साहबगंज के रहने वाले कुतुबुद्दीन की बेटी नरगिस ने बीते साल अप्रैल माह में गांव के ही जानकी प्रसाद से प्रेम विवाह कर लिया था |

इसके बाद से ही दोनों रुद्रपुर में रहकर मेहनत-मजदूरी से गुजर-बसर कर रहे थे | नरगिस ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम मोहिनी देवी रख लिया था | इस बीच दोनों के एक बेटी हुई जिसका नाम उन्होंने ज्योति रखा था |

बीते दिनों ही दंपत्ति गांव वापस आए थे | इसके बाद से ही नरगिस के घर वाले दोनों को मारने की फिराक में थे | सुबह दंपति बेटी ज्योति को दवाई दिलाने बरखान गांव ले जा रहे थे |

 

अद्भुत: राजधानी में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, परिवार में ख़ुशी की लहर !

 

इसी बीच नरगिस के मायके पक्ष ने अपने घर के पास दंपत्ति को घेर लिया | आरोपी भाई और अन्य लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर बांके से हमला कर दिया | इसमें नरगिस की कनपटी पर गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई |

जबकि उसका पति बांके से हमले और गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया | उसे नवाबगंज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है |

जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है | घटना के बाद से ही आरोपी पक्ष गांव से फरार है | परिवार की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है |

 

LIVE TV