मुबारकां के दूसरे गाने का टीजर लॉन्‍च

मुबारकां का नया गानामुंबई। अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्‍म मुबारकां का नया गाना ‘हवा हवा’ कल लॉन्‍च होने वाला है। गाना लॉन्‍च होने से पहले इसका टीजर सामने आया है। इससे पहले फिल्‍म मुबारकां का एक और गाना लॉन्‍च हो चुका है। गाने के अलावा फिल्‍म के पोस्‍टर और ट्रेलर भी सामने आ चुके हैं।

फिल्‍म के दूसरे गाने की जानकारी बीते दिन अर्जुन कपूर ने वीडियो शेयर कर दी थी। बीते दिन अर्जुन कपूर का जन्‍मदिन था। जन्‍मदिन की शाम अर्जुन ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए उन्‍हें तोहफा दे डाला। अर्जुन ने वीडियो में न केवल फैंस का शुक्रिया अदा किया बल्कि उन्‍होंने जानकारी भी दी कि जल्‍द ही उनकी फिल्‍म का दूसरा गाना लॉन्‍च होने वाला है।

यह भी पढ़ें: इंदु सरकार का पहला गाना ‘चढ़ता सूरज’ नए अंदाज में हुआ लॉन्च

अर्जुन के जन्‍मदिन के दूसरे दिन फिल्‍म की टीम ने दूसरे गाने ‘हवा हवा’ का टीजर लॉन्‍च किया है। एक ओर जहां फिल्‍म के पहले गाने में पूरी स्‍टार कास्‍ट नजर आई थी। वहीं दूसरी ओर फिल्‍म के दूसरे गाने केवल अर्जुन कपूर और इलियाना डीक्रूज नजर आ रहे हैं।

फिल्‍म के दूसरे गाने ‘हवा हवा’ के टीजर को ट्विटर पर शेयर किया गया है। इस गाने में इलियाना रेड कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। साथ ही फिल्‍म में डबल रोल निभाने वाले अर्जुन कपूर दूसरे गाने में सरदार लुक में नजर नहीं आए हैं।

इससे पहले लॉन्‍च हुआ फिल्‍म का ट्रेलर लोगों का दिल जीतने में पूरी तरह कामयाब हुआ है। फिल्‍म के ट्रेलर को अबतक 15 मिलियन से ज्‍यादा व्‍यूज मिल चुके हैं। फिल्‍म में अर्जुन कपूर के अलावा इलियाना, आथिया शेट्टी और अनिल कपूर मुख्‍य किरदार में नजर आने हैं।

डायरेक्‍टर अनीस बज्‍मी द्वारा डायरेक्‍ट यह फिल्‍म कॉमेडी और एक्‍शन से भरपूर होने वाली है। इस फिल्‍म से अनिल कपूर एक बार फिर कॉमेडी करते नजर आएंगे। इस फिल्‍म से पहली बार चचा-भतीजे यानी अनिल और अर्जुन साथ नजर आने वाले हैं। फिल्‍म पर्दे पर 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

 

LIVE TV