मुगलसराय रेलवे स्‍टेशन का नाम बदलने के खिलाफ विरोध शुरू

मुगलसराय रेलवे स्‍टेशनमुगलसराय। यूपी के मुगलसराय रेलवे स्‍टेशन का नाम बदलने को लेकर राजनीति शुरू हो गयी है। केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने मुगलसराय स्‍टेशन का नाम परिवर्तित कर पंडित दीनदयाल नगर जंक्‍शन करने के लिए एक पत्र राज्‍य सरकार को भेजा है। इसके बाद से ही इस बात का विरोध जोरों पर है।

मुगलसराय रेलवे स्‍टेशन का नाम बदलने को भेजा पत्र

समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि भाजपा नाम बदलने की राजनीति करती है। वहीं कांग्रेसियों ने महेंद्र नाथ पांडेय का पुतला भी फूंका है।

पिछले कई वर्षों से मुगलसराय स्‍टेशन के नाम को परिवर्तित करने को लेकर रस्‍साकशी जारी थी। इसी बीच केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने रेलवे की तरफ से नाम तब्दीली के लिए आवश्यक पत्र गृह मंत्रालय की सहमति के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेज दिया। जिसके बाद से उनका भारी विरोध हो रहा है। महेंद्र पाण्डेय चंदौली से सांसद हैं।

दरअसल मुगलसराय के रेलवे यार्ड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का शव मिला था। यही वजह है कि चंदौली से सांसद मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय इसका नाम दीनदयाल उपाध्‍याय के नाम पर रखना चाहते हैं।

LIVE TV