
बॉलिवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच इन दिनों तनातनी चल रही है। इन सबके बीच अब खबर आई है कि कंगना रनौत मुंबई से अपने होम टाउन मनाली के लिए रवाना हो चुकी हैं। आपको बता दें, कंगना 9 सितंबर 2020 को मुंबई आई थीं। अब मनाली जाते-जाते एक बार फिर से कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया है।

मुंबई से रवाना होते हुए कंगना रनौत ने ट्विटर पर दो ट्वीट लिखे हैं। इन दोनों ट्वीट में कंगना रनौत ने महाराष्ट्र सरकार और शिवसेना पर निशाना साधा है।
यह भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में उतरे सुशांत के जीजा, कहा…….
कंगना द्वारा किए गए यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे हैं। एक्ट्रेस कंगना रनौत के इस ट्वीट पर अभिनेत्री के फैंस सहित तमाम सोशल मीडिया यूज़र अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।