मुंबई : फाइव स्टार होटल में ड्रग्स के साथ जन्मदिन मना रही थी अभिनेत्री, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई में एक बॉलीवुड अभिनेत्री को अपने जन्मदिन पर ही ड्रग्स के साथ पार्टी करना महंगा पड़ गया। पार्टी जिस दौरान अपने शबाब पर थी तो पुलिस को किसी ने खबर कर दी। जिसके बाद पुलिस ने देर रात होटल में छापा मारकर अभिनेत्री को उसको दोस्तों के साथ गिरफ्तार कर लिया। अभिनेत्री की पहचान नाइरा नेहल शाह के रूप में हुई है।

मामला मुंबई के सांताक्रूज पुलिस थाना इलाके की है। जहां फाइव स्टार होटल में बॉलीवुड अभिनेत्री नेहल शाह अपना जन्मदिन मना रही थीं। पुलिस ने रविवार-सोमवार की रात को छापेमार कर इस मामले का खुलासा किया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रात तकरीबन 3 बजे फाइव स्टार होटल में रेड की गयी। जहां बॉलीवुड के छोटे रोल करने वाली अभिनेत्री और उसके कुछ साथी ड्रग्स का सेवन करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए। जिसके बाद सांताक्रूज पुलिस ने इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया।

LIVE TV