मुंबई इंडियंस के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 6 बल्लेबाज

आईपीएल 2021 की शुरूआत 9 अप्रैल से हो रहा है। साल के आईपीएल इतिहास में कई बड़े बड़े रिकार्ड बनते  और टूटते है. और कुछ तो ऐसे भी रिकार्ड बनते है जिसे बल्लेबाज़ की बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। तो आज हम बात करेगें इस लेख में कि मुंबई इंडियंस के लिए एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज।

सूर्यकुमार यादव

आईपीएल के एक सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में सूर्यकुमार यादव पांचवे स्थान पर हैं। सूर्यकुमार ने आईपीएल 2018 में 14 मैचों में 512 रन बनाए हैं। इसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं।

सनथ जयसूर्या

इस लिस्ट में चौथा नाम सनथ जयसूर्या का हैं। जयसूर्या ने आईपीएल 2008 में 14 मैचों में 1 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 514 रन बनाए थे।

क्विंटॉन डि  काक

इस लिस्ट में चौथा नाम क्विंटॉन डि काक का है | डि काक ने आईपीएल 2019 में 16 मैच में 4 अर्धशतक की मदद से 529 रन बनाए थे |

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस की ओर से एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं। रोहित ने आईपीएल 2013 में 19 मैचों में 131.54 के स्ट्राइक रेट से 538 रन बनाए थे। इस सीजन रोहित के बल्ले से 4 अर्धशतक भी निकले।

लेंडल सिमंस

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर लेंडल सिमंस हैं। सिमंस ने आईपीएल 2015 में 13 मैचों में 122.44 के स्ट्राइक रेट से 540 रन बनाए थे। इस सीजन लेंडल सिमंस के बल्ले से 6 अर्धशतक भी निकले।

सचिन तेंदुलकर

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं। सचिन ने आईपीएल के तीसरे सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए 15 मैचों में 132.61 के स्ट्राइक रेट से 618 रन बनाए थे। सचिन ने इन 618 रनों में 5 अर्धशतक भी जड़े थे। उनके इस शानदार खेल की वजह से ही उन्हें आईपीएल 2010 का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। इसके अलावा सचिन ने आईपीएल के चौथे सीजन में भी 500 से ज्यादा रन बनाए।

LIVE TV