मिस्र: अचानक पटरी से उतरी रेलगाड़ी, 11 लोगों की मौत 100 घायल

उत्तरी मिस्र में एक ट्रेन के पटरी से उतरने की खबर सामने आ रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि करीब 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं अन्य 100 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इस हादसे की जानकारपी खुद मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। यदि बात करें मिस्र के अल अरेबिया ब्रॉडकास्टर की तो उसके अनुसार कालूबिया में एक ट्रेन मानसौरा शहर से काहिरा की ओर जाते समय अचानक पटरी से उतर गई।

हादसे को लेकर मिस्र के रेलवे प्राधिकरण ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दुर्घटन में ट्रेन के करीब चार डिब्बे पटरी से उतर कर पलट गए थे। आपको बता दें कि मिस्र में हाल ही के सप्ताहों में ट्रेन दुर्घटना की यह तीसरी घटना सामने आई है। गौरतलब है कि इससे पहले सप्ताह उत्तरी मिस्र के शारकिया में ट्रेन के पटरी से उतरने से कुल 15 लोग घायल हो गए थे। इस हादसे में घायल हुए लोगों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। फिलहाल घायलों का इलाज रेलवे के संरक्षण में किया जा रहा है।

LIVE TV