मिट्टी के बर्तन लाएंगे आपके घर सुख और शांति, बस इस तरह से करें प्रयोग

वास्तुशास्त्र के अनुसार मिट्टी सुख-शांति और सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती है। वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि घर में अधिक से अधिक मिट्टी के बर्तन का उपयोग करना शुभ माना गया है। वास्तु के मुताबिक मिट्टी के बर्तन से घर व जीवन में सुख और शान्ति आती है इसलिए घरों कुछ विशेष प्रकार के मिट्टी के बर्तन होने चाहिए।

मिट्टी के बर्तन

आईए जानते है मिट्टी के बर्तन का किस प्रकार प्रयोग कर सकते हैं-

  1. घर में मिट्टी के दीये से रोशनी अवश्य की जानी चाहिए। अगर किसी व्यक्ति के दांपत्य जीवन में परेशानियां चल रही हैं तो उसे नियमित तौर पर तुलसी के पौधे पर मिट्टी का दीया जलाना चाहिए।
  2. अपने घर की उत्तर-पूर्वी दिशा में मिट्टी से बने किसी पक्षी को रखने आपके घर और वातावरण की सभी नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त होने लगती है।
  3. घर के मंदिर में भगवान की मूर्ति मिट्टी से बनी होने से कई तरह की परेशानियां दूर होती हैं धन की कोई भी कमी नहीं होती है।
  4. मिट्टी से ही बने कुल्हड़ में चाय या लस्सी पीने से मंगल ग्रह का नकारात्मक प्रभाव कम होता है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV