मालाबार 2020 युद्धाभ्यास के दैरान भारत के इन शक्तिशाली विमानों ने चीरा आसमान, इन देशों की बढ़ी चिंता

भारत अपनी शक्ती की पुष्टि करने के लिए सैन्य अभ्यास को अंजाम दे रहा है। बता दें कि यह सैन्य अभ्यास 2 चरणों में किया गया था जिसमें से दूसरे चरण का आज अंतिम दिन है। इस अभ्यास के दौरान कई विमानों ने हुंकार भरते हुए आसमान की सीना चीरा। जानकारी के मुताबिक अरब सागर और हिंद महासागर में जारी इस सैन्य अभ्यास में आईएनएस विक्रमादित्य व मिग-29एस भारत की धरती से उड़ान भरी। इसके साथ ही भारतीय नौसेना के मिग-29केएस और अमेरिकी नेवी के ए-18एस ने युद्धाभ्यास में अपना पराक्रम दिखाया। इन सभी के युद्धाभ्यास का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि इस युद्धाभ्यास का दूसरा चरण 17 नवंबर को शुरु किया गया था जिसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे कुल 4 देशों ने हिस्सा लिया। वहीं इस युद्धाभ्यास का पहला चरण 3 नवंबर को शुरू होने के साथ ही 5 नवंबर को समाप्त हो गया था। बता दें कि इस दौरान भारतीय नौसेना ने रणविजय, युद्ध पोत शिवालिक, समुद्र तटीय गश्ती नौका सुकन्या, जहाजों के बेड़े को मदद पहुंचाने वाले पोत शक्ति और पनडुब्बी सिंधुराज को इस युद्धाभ्यास का हिस्सा बनाया था।

आज यानी शुक्रवार को मालाबार 2020 में इस युद्धाभ्यास के दूसरे चर्ण का अतंम दिन है। इन चार देशों के युद्धाभ्यास को देख पड़ोसी व दुश्मन देशों की रातों की नींद उड़ गई है। जानकारी के लिए बता दें कि इस मालाबार युद्धाभ्यास की शुरुआत 1992 में हुई थी। इस में सबसे पहले हिस्सा लेने वाले देशों में भारत और अमेरिका शामिल है।

सबसे पहले भारत और अमेरिकी नौसेना के द्वारा इसे द्विपक्षीय युद्धाभ्यास के तौर पर शुरू किया था। समय के साथ साल 2015 में जापान ने भी इस युद्धाभ्यास का स्थायी सदस्य बनने का फैसला लिया जिसके बाद अब ऑस्ट्रेलिया भी इस युद्धाभ्यास का हिस्सा बन गया है।

LIVE TV