मायके जाने के विवाद में पति ने पत्नी को मारी गोली, फिर खुद की आत्महत्या

रिपोर्ट- राहुल कटियार

कानपुर- कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात मायके जाने के विवाद में पति ने पत्नी को गोली मार दी घटना के बाद पति ने भी तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोलियों की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में महिला को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

कल्याणपुर के मस्वानपुर में रहने वाला पंकज सिलाई का काम करता था। इसी साल 18 फरवरी को उसकी शादी स्वरूप नगर में रहने वाली नेहा से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात पत्नी के मायके जाने की जिद पर पति ने पहले तो उसे गोली मार दी और फिर खुद भी तमंचे से कनपटी से सटा कर गोली मार ली, जिससे उसकी तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर हालत में घायल हो गई । गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने गंभीर हालत में महिला को हैलट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इस बीच पत्नी को गोली मारने व पति के गोली मारकर आत्महत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक पश्चिम और छेत्रिय पुलिस के साथ जांच शुरू की।

घायल महिला के भाई ने बताया कि जीजा ने फोन कर जानकारी दी थी कि अपनी बहन को ले जाओ।जिसके बाद अचानक जीजा ने बहन को गोली मारने के बाद खुद को मार दी।

अपने बीमार पिता की वजह से बेटे की टली शादी , बेटे ने किया दिल छूने वाला कदम…

वही एसपी पश्चिम ने अस्पताल पहुंचकर घायल महिला के बारे में भी जानकारी की। उन्होंने बताया कि पति पत्नी के बीच अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर विवाद होता था। आज भी दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई, जिसके बाद पति ने तमंचे से पत्नी को गोली मार दी। पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

LIVE TV