नन्हें मेहमान की किलकारी से गूंजा संध्या का अंगना
मुंबई। छोटे पर्दे से घर-घर संध्या बींदणी के रूप में पसंद की जाने वाली दीपिका सिंह की जिंदगी में खुशियों ने कदम रखा है। दीपिका के घर के आंगन में खुशियों की किलकारी गूंजी है। वह मां बन गई हैं। अपने जीवन में नए मेहमान का स्वागत कर मां बनी दीपिका काफी खुश हैं।
दीपिका ने शनिवार सुबह 9 बजे बेटे को जन्म दिया है। एक अखबार को इंटरव्यू देते हुए उन्होंने बताया कि वह अपनी खुशी को जाहिर नहीं कर सकतीं।
बता दें, दीपिका और उनका बेटा दोनों स्वस्थ्य हैं। दीपिका से करियर के सवाल में उन्होंने वापसी करने की इच्छा जताई है। उनके मुताबिक उन्हें छोटे पर्दे पर वापसी करने से कोई ऐतराज नहीं है। लेकिन अभी उनके लिए उनका बच्चा उनकी प्राथमिकता है।
प्रेगनेंसी के दौरान दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहीं। इस दौरान उन्होंन कई बार बेबी बम्प के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इतना ही नहीं उन्होंन अपने पति रोहित राज गोयल के साथ भी फोटोशूट करवा था। दीपिका के बेबी बम्प की सभी तस्वीरों को उनके फैंस ने काफी पसंद किया है।
दीपिका स्टार प्लस के शो ‘दिया और बाती हम’ में संध्या के किरदार से काफी मशहूर हुई थीं। शो के खत्म होने बाद वह फिलहाल किसी और शों में नहीं नजर आई हैं। उनके अपोजिट नजर आने वाले अनस रशीद भी हाल ही शादी के बंधन में बंधे हैं।