मां बनने की खुशी छीन सकती है जींस!

जींस एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जो महिलाएं या लड़कियां जींस पहनती हैं, उनसे यह मां बनने की खुशी छिन सकती है।

आजकल बहुत कम गर्भवती महिलाए ढ़ीले वस्त्रो में देखी जाती है खासकर शहरो में, जहाँ की जीवनशैली काफी तेज है और लड़कियां आराम से काम करने के लिए जींस को तवज्जो देती हैं।

लेकिन यह आराम एक गर्भवती महिला के लिए और उसके बच्चे के लिए काफी हानिकारक होता है, जींस के तंग होने के कारण गर्भवती महिला को कई असुविधा जैसे छाती के आसपास हार्टबर्न और एसिडिक महसूस होता है।

लड़कियों के जींस पहनने से गर्भाशय के पास ग्लायकोजिन जमा हो जाता है। इस कारण ऑपरेशन से डिलेवरी के केस काफी बढ़ गए है। भारत की जलवायु सूती व ढीले वस्त्रो के लिए ज्यादा अनुकूल है, पर जींस जो काफी तंग होती है इसके बिलकुल विपरीत काम करती है।

इसके अलावा, गर्भावस्था के समय महिला के शरीर में खून की मात्रा काफी बढ़ जाती है, जींस या कोई अन्य तंग कपड़ा पहनने से ये महिला के शरीर में खून के बहाव को बाधित करती है, जिसके फलस्वरुप हाथो और पैरो में सूजन हो जाती है।

जींस पहनने से कमर के आसपास तंग महसूस होता है जो पाचन क्रिया को धीमा कर देती है जिससे खाना पेट में ही रहता है जिस कारण बेचैनी महसूस होती है।

इसलिए डाक्टर भी यह सलाह देते है कि गर्भवती महिला महिला के अन्दर बढ़ रहा और जो बच्चे को आराम मे रखने के लिए खुले और सूती के कपड़े पहनने चाहिए ताकि दोनो कि सेहत पर कोई बुरा प्रभाव न पड़े और बच्चा स्वस्थ पैदा हो।

भारत में एक लड़की के विवाह की वैध आयु 18 वर्ष है, लेकिन कई लड़किया जो अंतरजातीय विवाह करती है इस आयु से पहले भी विवाह कर लेती और वक्त से पहले ही गर्भ धारण कर तनाव का शिकार हो जाती है और ये तनाव तंग कपड़े का तनाव लड़की के गर्भ पर विपरीत प्रभाव छोड़ता है।

LIVE TV